Search

 
 
 

तमाड़ के बेलबेड़ा गांव में मलेरिया का प्रकोप, 17 नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

तमाड़ प्रखंड के बेलबेड़ा गांव में मलेरिया के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है. प्रभावित इलाके में लगातार निगरानी की जा रही है. विभाग का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.
 

Ranchi: तमाड़ प्रखंड के बेलबेड़ा गांव में मलेरिया के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है. प्रभावित इलाके में लगातार निगरानी की जा रही है. विभाग का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

 

गुरुवार को रांची के सिविल सर्जन, वीबीडी अधिकारी और आईडीएसपी की संयुक्त टीम ने बेलबेड़ा गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया. टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और चल रहे स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा की.

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम 27 जून से ही गांव में घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है. साथ ही जरूरतमंद लोगों को दवाइयां भी दी जा रही हैं.

 

गुरुवार को कुल 51 लोगों की जांच की गई, जिनमें 17 लोग मलेरिया पॉजिटिव मिले. इनमें दो मरीजों में मलेरिया के लक्षण हैं, जबकि 15 लोगों में कोई लक्षण नहीं है.

 

विभाग के अनुसार, बेलबेड़ा गांव की कुल 1327 आबादी पर नजर रखी जा रही है. अब तक 25 लक्षण वाले और 150 बिना लक्षण वाले मलेरिया के मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही मलेरिया को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.

 

रांची के सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में काम कर रही है और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है. उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करने और बुखार या मलेरिया के अन्य लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही