Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘भाभीजी घर पर हैं’ के मलखान का 41 साल की उम्र में निधन, क्रिकेट खेलते समय दीपेश भान की गयी जान

LagatarDesk : टीवी के फेमस सीरियल `भाबीजी घर पर हैं` के मलखान यानी एक्टर दीपेश भान का 41 साल की उम्र में निधन हो गया. दीपेश का निधन क्रिकेट खेलने के दौरान हो गया. हालांकि मौत के कारण का अभी पता नहीं चला है. जानकारी के अनुसार, दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक वो जमीन पर गिर पड़े. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. भाभीजी घर पर हैं टीम ने इसकी जानकारी दी है. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-five-militants-including-ganjhu-ordered-by-tpc-organization-arrested-8303-rounds-of-bullets-30-hand-grenades-recovered/">लातेहार

: TPC संगठन के आदेश गंझू समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार, 8303 राउंड गोली, 30 हैंड ग्रेनेड बरामद)

टीम ने बयान जारी कर दी दीपेश भान के निधन की जानकारी

मलखान के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. शो के स्टार्स और क्रू मेंबर्स शोक में डूब गये हैं. टीम ने बयान में कहा कि हमारे प्यारे दीपेश भान के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा हैं. वो भाभीजी घर पर हैं के सबसे समर्पित अभिनेताओं में से एक थे और हमारे परिवार की तरह थे. वो हम सभी को बहुत याद आयेंगे. उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं. उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले. ईश्वर उनके परिवार को इस अपार क्षति से उबरने की शक्ति दे. इसे भी पढ़ें ; दारोगा">https://lagatar.in/inspector-sandhya-topno-murder-case-police-arrested-three-smugglers-involved-in-the-incident/">दारोगा

संध्या टोपनो हत्याकांड : पुलिस ने घटना में शामिल तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

चारु मलिक ने दीपेश के निधन पर दुख व्यक्त किया

चारु मलिक ने इंस्टाग्राम पर दीपेश भान के निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा कि RIP यारा, ये स्वीकार करना मुश्किल है कि तुम चले गये. हमारी नजरों से गये हो, लेकिन दिल से कभी नहीं जाओगे. कभी नहीं सोचा था कि मेरे यारा के लिए मुझे ये पोस्ट करना पड़ेगा.
https://www.instagram.com/p/CgV-i4Bt0eG/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CgV-i4Bt0eG/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Charrul Malik (@charulmalik)

भाभीजी घर पर हैं की टीम के लिए है काला दिन

वहीं कविता कौशिक ने लिखा कि कल दीपेश भान के गुजर जाने से सदमे और दुख में हूं. FIR में एक अहम कलाकार थे, एक फिट आदमी थे जिसने कभी भी शराब नहीं पी, धूम्रपान नहीं किया या अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा कुछ भी नहीं किया. अपने पीछे पत्नी, एक साल के बच्चे और माता-पिता और हम सब को छोड़ गये हैं. मुझे वह प्यार और सम्मान याद है जो उन्होंने हर किसी पर बरसाया था. मुझे अब विश्वास है कि भगवान अच्छे लोगों को जल्द ही बुलाते हैं. ये एक काला दिन है.
https://www.instagram.com/p/CgV_FmqI_N6/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CgV_FmqI_N6/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik)

इसे भी पढ़ें ; गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-cji-nv-ramana-inaugurated-the-civil-court-of-banshidhar-nagar-subdivision-online/">गढ़वा

: CJI एन वी रमना ने बंशीधर नगर अनुमंडल के सिविल कोर्ट का किया ऑनलाइन उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही