Search

 
 
 

ममता बनर्जी ने SIR पर 26 in 26 शीर्षक से कविताएं लिखी, आरोप लगाया, चुनाव आयोग बंगाल में गड़बड़ी कर रहा है

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने दावा किया कि  SIR में कई जिंदा लोगों को मृत दिखा दिया गया है  ममता ने इसे  बड़ी साजिश करार दिया है. ममता ने आरोप लगाया कि SIR का गंदा  खेल केवल विपक्षी राज्यों में हो रहा है. उन्होंने तमिलनाडु, केरल और बंगाल का विशेष रूप से जिक्र किया.
 

New Delhi : ममता बनर्जी अभी दिल्ली में डेरा डाले हुए है.उनके निशाने पर SIR प्रक्रिया, चुनाव आयोग और मोदी सरकार है. उन्होंने आज मंगलवार को बंग भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला. 

 

 
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे. ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर टिप्पणी की. दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने अपना लिखी किताब 26 in 26 पत्रकारों के समक्ष पेश की है. इसमें उन्होंने SIR के मुद्दे पर 26 कविताएं लिखी है.


बताया गया है कि ममता बनर्जी ने अपनी यात्रा के दौरान महज तीन दिनों में 26 कविताएं लिख डालीं. इसके संकलन का शीर्षक 26 in 26 रखा गया है. यह SIR के मुद्दे पर आधारित है. ममता ने कविताओं के माध्यम अपनी राजनीतिक पीड़ा व्यक्त की है. 


ममता बनर्जी का आरोप लगाया कि बंगाल में चुनाव से पहले जानबूझकर गड़बड़ी की जा रही है. कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है. कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है.
 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने दावा किया कि  SIR में कई जिंदा लोगों को मृत दिखा दिया गया है  ममता ने इसे  बड़ी साजिश करार दिया है. ममता ने आरोप लगाया कि SIR का गंदा  खेल केवल विपक्षी राज्यों में हो रहा है.


उन्होंने तमिलनाडु, केरल और बंगाल का विशेष रूप से जिक्र किया.  ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग को अब तक 6 पत्र भेजे लेकिन अभी तक किसी भी पत्र का जवाब नहीं दिया गया है. काह कि टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिल चुका है.


इस मुलाकात का कोई नतीजा सामने महीं आया है. ममता बनर्जी ने   चुनाव अधिकारियों की आलोचना करते हुए उन पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया. यह आरोप भी लगाया कि सदन में भी विपक्ष की आवाज दबाई जाती है.  


 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही