Search

ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला, बंगाल में बाहरी गुंडों को लाकर हिंसा कराई गयी

Kolkata : बंगाल में बाहरी गुंडों को लाकर हिंसा कराई गयी. क्या भगवान राम ने हथियार लाने के लिए कहा था? रामनवमी के बाद से पश्चिम बंगाल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसे लेकर ममता बनर्जी ने भाजपा ने फिर एक बार हल्ला बोला है. जान लें कि पहले हावड़ा के शिवपुर में शोभायात्रा के दौरान हिंसा की घटनाएं हुईं, इसके बाद हुगली में एक रेलवे स्टेशन पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना घटी, इन सबके बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में बाहरी गुंडों को लाकर हिंसा का घटनाओं को अंजाम दिया गया.

वे न हिंदू हैं और न ही मुसलमान. ये सिर्फ भाजपा के गुंडे हैं

ममता बनर्जी ने कहा, वाम (लेफ्ट) और राम (भाजपा) ने हमारे खिलाफ हाथ मिला लिया है. ममता बनर्जी ने  कहा कि विपक्षी नेताओं की ओर से दूसरी जगह जाकर हिंसा करने के संकेत मिल रहे थे. यह किस प्रकार का धर्म है? ये लोग हिन्दू धर्म को दूषित कर रहे हैं. मेरा मानना ​​है कि वे न तो हिंदू हैं और न ही मुसलमान हैं, जो हथियार और बंदूकें लेकर चलते हैं और इंसानों को मारते हैं और घरों में आग लगाते हैं वे न हिंदू हैं और न ही मुसलमान. ये सिर्फ भाजपा के गुंडे हैं. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में अन्य धार्मिक हिंदू त्योहार भी होते हैं लेकिन कभी गुंडागर्दी नहीं हुई. राम के नाम पर हिंदुओं को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, मैं भी हिंदू हूं, लेकिन स्वामी विवेकानंद जैसी हिंदू हूं, राम कृष्ण जैसी हिंदू हूं, दुर्गा पूजा करने वाली हिंदू हूं, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने वाली हिंदू हूं.

भाजपा वाले कहीं भी दंगा करा सकते हैं: ममता

ममता बनर्जी ने हावड़ा और हुगली हिंसा को लेकर कहा कि मुझे हर समय अलर्ट रहना पड़ता है. भाजपा वाले कहीं पर भी दंगा करा सकते हैं. क्या भगवान राम ने जूलूस में हथियार लाने के लिए कहा था. यह एक आपराधिक हिंसा है. हम हिंसा नहीं करते हैं. बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते हैं. ममता बनर्जी ने इससे पहले कहा था कि रामनवमी पर हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ है. इसे भी पढ़ें : गंगटोक">https://lagatar.in/avalanche-in-gangtok-6-people-killed-more-than-150-feared-trapped/">गंगटोक

में हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका

राज्यपाल ने हुगली के हिंसा प्रभावित रिसड़ा इलाके का दौरा किया

आज राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने टीएमसी और भाजपा की सियासी तनातनी के बीच हुगली के हिंसा प्रभावित रिसड़ा इलाके का दौरा किया. यहां सोमवार रात एक रेलवे स्टेशन पर पथराव और हिंसा की घटना हुई थी. सीवी बोस ने कहा है कि दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वह बंगाल की जनता के साथ हैं. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/public-sector-banks-transferred-unclaimed-35-thousand-crores-to-rbi-information-given-in-parliament/">

 सरकारी बैंकों ने RBI में ट्रांसफर किये लावारिस 35 हजार करोड़, संसद में दी गयी जानकारी

प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का मंच हटाया गया

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दंगों को लेकर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सभी की नहीं, बल्कि एक धर्म की मुख्यमंत्री हैं. खबरों के अनुसार सुकांत मजूमदार हुगली के श्रीरामपुर में आज मंगलवार को धरना प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने वहां पर भाजपा का मंच हटवा दिया. यह भी जान लें कि सुकांत मजूमदार ने हुगली के हिंसा प्रभावित इलाके में ममता सरकार के मंत्री अरुप रॉय के जाने पर भी सवाल उठाये थे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp