Search

 
 
 

पलामू से ममता भुइयां की जीत  निश्चित : गौतम सागर राणा

 
Medininagar : इसबार पलामू लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ममता भुइयां की जीत निश्चित है. इसके लिए गठबंधन के सारे लोग कमर कस चुके हैं. उक्त बातें राजद के लोकसभा प्रभारी गौतम सागर राणा ने कही. वह होटल चंद्रा रेजिडेंसी में इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं की बैठक में बोल कर रहे थे. श्री राणा ने कहा कि पलामू में भाजपा प्रत्याशी के कारनामों को जनता जान चुकी है. अब उनका इस बार सूपड़ा साफ होने वाला है. श्री राणा ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों के सभी नेता व कार्यकर्ताओं से इसके लिए कमर कसकर लगने का अनुरोध किया है. बैठक में तीन प्रभारी भी बनाए गये. जिसमें गठबंधन के प्रवक्ता सह प्रेस प्रभारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल को बनाया गया. वहीं सोशल मीडिया प्रभारी झामुमो के सन्नी शुक्ला को बनाया गया, जबकि सभी दलों के मुख्य संयोजक के रूप में राजद के रामनाथ चंद्रवंशी को बनाया गया. बैठक में इन्हें कई जिम्मेदारियां दी गई. सभी घटक दलों के प्रमुख नेताओं के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम और प्रेस के अलावा सोशल मीडिया की रूपरेखा तैयार की जाएगी. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी घटक दल के नेता प्रखंड स्तर के गठबंधन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक कर समन्वय स्थापित करें. बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओंकारनाथ जायसवाल, आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक चंद्रावली चौबे, वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष भरदुल चौधरी, माले नेता रामराज पासवान के अलावा प्रदेश युवा राजद के रंजन कुमार यादव, अनीता यादव, रामदेव यादव, राजेश रोशन, विश्वनाथ राम घूरा, कमाल खान, अरुण वर्मा के अलावा अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : खेल">https://lagatar.in/the-game-is-such-that-now-even-the-pond-seems-like-a-playground-save-the-pond-sir/">खेल

ऐसा कि अब तो तालाब भी खेल के मैदान जैसा लगने लगा…तालाब बचा लो साहब….
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही