Search

लालू से मिलीं ममता, कहा- विपक्ष साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ेगा चुनाव

Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर शुक्रवार को होनेवाली बैठक में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक दिन पहले पटना पहुंचीं. बैठक से पहले उन्होंने गुरुवार की शाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुलाकात की. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर हुई इस मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. लालू के साथ बैठक खत्म होने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि 23 जून की बैठक में जो तय होगा, वो आज नहीं बताऊंगी. हम सब मिलकर भाजपा के खिलाफ 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे.

मीटिंग में जो नीति तय होगी, वो सभी पर लागू होगी

जानकारों का मानना है कि लालू यादव ही ममता और कांग्रेस के बीच की कड़ी हैं. ममता बनर्जी ने उम्मीद जताई है कि विपक्ष की बैठक रचनात्मक होगी. उन्होंने कहा कि देश को `आपदा` से बचाने के लिए अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना होगा. इसके साथ ही आप और कांग्रेस में तकरार के सवाल पर ममता ने कहा कि ये सब कल बैठक में तय करेंगे. उन्होंने कहा कि मीटिंग में जो नीति तय होगी, वो सभी पर लागू होगी. इससे पहले पटना एयरपार्ट पर मंत्री लेसी सिंह और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने ममता बनर्जी की अगवानी की.
इसे भी पढ़ें – अनोखी">https://lagatar.in/unique-initiative-fathers-cremation-ground-got-boring-by-not-doing-shraddha/">अनोखी

पहल : पिता का श्राद्धकर्म नहीं कर श्मशान घाट में करा दी बोरिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp