Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ममता ने कहा, 2024 का चुनाव नहीं जीतेगी भाजपा, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बचाने शाह को फोन करने की बात नकारी

Kolkata : टीएमसी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने को लेकर अमित शाह को फोन करने की बात सही साबित हुई तो मैं इस्तीफा दे दूंगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस आरोप को सीधे नकार दिया. कहा कि यह कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा चले जाने पर ममता बनर्जी ने अमित शाह को चार बार फोन कर गुहार लगाई थी. ममता बनर्जी ने कहा कि यह सब झूठ चलाने वालों के खिलाफ वे मामला दायर करेंगी. इस क्रम में कहा कि जो लोग ऐसी बात फैलाते हैं, हम उनसे इस गलतबयानी को लेकर माफी मंगवा कर रहेंगे. कहा कि वे भारत की राजनीति को अच्छे से समझती हैं. जान लें कि पश्चिम बंगाल के नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि टीएमसी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म किये जाने के बाद ममता बनर्जी ने अमित शाह को फोन किया था. इसे खारिज करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर यह साबित होता है कि मैंने टीएमसी के राष्ट्रीय दर्जे को लेकर अमित शाह को फोन किया था तो मैं इस्तीफा दे दूंगी. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-19-apr-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।19 APR।।60:40 के विरोध में झारखंड बंद।।छात्रों पर लाठीचार्ज,हिरासत में।।वीरेंद्र राम की 39 करोड़ की संपत्ति कुर्क।।लैंड स्कैमःआरोपियों की बढ़ी ED रिमांड।।आबादी में नंबर 1 बना भारत।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

टीएमसी के चार विधायकों को गिरफ्तार कर लिया गया है

आरोप लगाया कि टीएमसी के चार विधायकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जान लें कि टीएमसी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन जाने और विधायक मुकुल रॉय द्वारा पार्टी छोड़ने की बात को लेकर राज्य का सियासी पारा चरम पर है. इस बीच भाजपा की ओर से कहा गया कि ममता बनर्जी द्वारा गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया गया था. इस मामले में ममता बनर्जी ने कहा कि यह अफवाह है. इसे भी पढ़ें : Same-sex">https://lagatar.in/central-governments-affidavit-in-the-supreme-court-regarding-same-sex-marriages-states-and-union-territories-should-also-be-made-parties/">Same-sex

marriages को लेकर केंद्र सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को भी पक्षकार बनाया जाये

भाजपा वाले यह नहीं समझते कि सत्ता अस्थायी होती है

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा सत्ता में है इसलिए जो चाहे करती है. लेकिन भाजपा वाले यह नहीं समझते कि सत्ता अस्थायी होती है, कुर्सी आ-जा सकती है, पर लोकतंत्र हमेशा कायम रहेगा. संविधान हमेशा के लिए जारी रहेगा. भले ही कुछ संशोधन हो सकते हैं. संविधान पर बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता है. इसलिए भाजपा आगामी 2024 का चुनाव नहीं जीतेगी.

मुझे पता है कि मुकुल रॉय भाजपा के विधायक हैं

मुकुल रॉय द्वारा टीएमसी छोड़ने के मामले में ममता बनर्जी ने कहा कि मैं जानती हूं कि मुकुल रॉय भाजपा विधायक हैं. आरोप लगाया कि उन्हें धमकाया गया हो. बंगाल सीएम ने कहा कि कोई दिल्ली जाना चाहता है या नहीं, यह पूरी तरह से उस व्यक्ति का विशेषाधिकार है. मुकुल रॉय ने कहा कि मैंने टीएमसी छोड़ दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उन्हें कोई काम देती है तो वो उसके लिए काम करेंगे. याद करें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद मुकुल रॉय ने भाजपा छोड़कर टीएमसी का दामन थाम लिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही