Search

 
 
 

ममता ने कहा, मुझे भाजपा का विनाश चाहिए, बंगाल जीतने के बाद मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी

ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे सत्ता नहीं चाहिए, मुझे दिल्ली में भाजपा का विनाश चाहिए. कहा कि न केवल बंगाल में विनाश होगा, बल्कि भाजपा को दिल्ली से भी हटायेंगे.
 

Kolkata : मेरा जन्म बंगाल में हुआ है. मैं बंगाल में ही मरूंगी. बंगाल जीतने के बाद मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी.आज शुक्रवार तो यह कहते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर हल्ला बोला.

 

 
ममता बनर्जी कोलकाता में आयोजित एक जनसभा में बोल रही थीं. उन्होंने कहा कि मुझे सत्ता नहीं चाहिए, मुझे दिल्ली में भाजपा का विनाश चाहिए. कहा कि न केवल बंगाल में विनाश होगा, बल्कि भाजपा को दिल्ली से भी हटायेंगे. 

 


साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, बंगाल में भाजपा पृष्ठभूमि के आधार पर लोगों को लाया गया है, उसी के अनुसार अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. चेताते हुए कहा, सबका नाम हमारे पास नोट है.

 


भाजपा को चेताते हुए कहा, याद रखिए, आप हमें हराने की क्षमता नहीं रखते. हम अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं. अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं.

 


इसी क्रम में कहा, मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी. बंगाल जीतने के बाद, मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी. 

 


ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि झाड़ग्राम में झाल मुरी खाने के लिए मोदी का बहुप्रचारित पड़ाव सावधानीपूर्वक रचा गया था.

 


यात्रा की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी ने कहा, सुरक्षा के लिहाज से टीवी कैमरे और सीसीटीवी पहले से लगाये गये थे.  झाल मुरी सुरक्षा कारणों से घर पर पहले से तैयार की गयी थी और दुकानदार को 10 रुपये दिये गये थे.    

 


भाजपा के संदेश पर तंज करते हुए ममता ने कहा,  वे कहते हैं कि कि अगर वे(भाजपावाले) जीते तो झाल मुरी खायेंगे, लेकिन मैं कहती हूं कि मैं आपको दिल्ली से भेलपुरी परोसूंगी.

 

पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए कहा, पहले यह चाय वाला छवि थी और अब वोट जीतने के लिए यह झाल मुरी है.  पीटीआई ने ममता के हवाले से कहा, हम मसालेदार झाल मुरी के आदी हैं, लेकिन क्या आपने मछली या चिकन करी का स्वाद चखा है?

 


मैं ढोकला, डोसा, लिट्टी, ठेकुआ, सत्तू खाती हूं. मैं ईद के दौरान सेवइयां और हलवा भी खाती हूं. मुझे धर्म पर व्याख्यान न दें.   विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए ममता ने कहा, पहला चरण 23 अप्रैल को हुआ. दूसरा चरण नजदीक आ रहा है.

 


भाजपा के आत्मविश्वास पर सवाल उठाते हुए पूछा, क्या उन्होंने पहले से ही ईवीएम को हैक कर लिया है? वे परिणाम के बारे में इतने आश्वस्त कैसे हैं.  

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही