Search

 
 
 

पीएम मोदी ने कहा, महिला विरोधी पार्टी टीएमसी का दिया बुझने वाला है, हुगली में नाव की सवारी भी की

रैली से पूर्व श्री मोदी ने  हुगली में नाव पर यात्रा की. हुगली नदी की सैर करते हुए पीएम ने फोटोग्राफी करते नजर आये. साथ ही उन्होंने नाविकों से बातचीत भी की.
 

Kolkata : टीएमसी का दिया बुझने वाला है. बुझता हुआ दिया फड़फड़ाता है. बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है. पहले चरण की वोटिंग ने इस पर मुहर लगा दी है.

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने आज शुक्रवार को कोलकाता के दमदम में आयोजित रैली यह कहा. रैली से पूर्व श्री मोदी ने  हुगली में नाव पर यात्रा की. हुगली नदी की सैर करते हुए पीएम ने फोटोग्राफी करते नजर आये. साथ ही उन्होंने नाविकों से बातचीत भी की.

 

पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर नाव की सवारी वाली तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-, हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है. यह कहना गलत नहीं होगा कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है.

 

 

 

दमदम रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल को टीएमसी के डर से मुक्ति चाहिए. कहा कि टीएमसी के भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहिए, टीएमसी सिंडिकेट से मुक्ति चाहिए, बेटियों पर अत्याचार से मुक्ति चाहिए, पलायन, बेरोजगारी, अवैध कब्जों से मुक्ति चाहिए.  

 

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा बंगाल की महिलाएं कह रही हैं कि राज्य में टीएमसी सरकार बदलेंगी. यह महिला विरोधी पार्टी है. पीएम ने कहा कि भाजपा  महिला नेतृत्व वाले विकास के मॉडल पर काम करती है.

 

टीएमसी पर हमलावर होते हुए कहा कि जिस मां ने अपनी बेटी को पढ़ाया, वही बेटी टीएमसी के जंगलराज की शिकार हो गयी, उसे भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है. इस क्रम में बताया कि भाजपा ने  संदेशखाली की पीड़िताओं को भी नेतृत्व का मौका दिया है.

 

पीएम ने कहा कि जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती हैं, तो टीएमसी उन्हें सलाह देती है कि वे  घर से बाहर न निकलें. कहा कि  मैं बंगाल की हर बेटी को आश्वासन देता हूं  महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी.

 

पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि चार मई को भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाओं पर हुए सभी अत्याचारों की फाइलें खोली जायेगी. टीएमसी के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी.यह मोदी की गारंटी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही