Search

हाथियों के कुचलने से शख्स की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Simdega: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कोरोमिया पंचायत के डिपाटोली जंगल में जंगली हाथियों ने 60 वर्षीय मोदी मांझी को कुचलकर मार दिया. मोदी मांझी लकड़ी लाने के लिए सोमवार को सुबह 8 बजे जंगल की ओर गया था. इसी क्रम में वह हाथियों ने उसे कुचल दिया. इधर शाम तक मोदी मांझी के घर नही लौटने पर उसके परिजन और गांव वालों को आशंका हुई. लेकिन रात में किसी ने जंगल जाने की हिम्मत नहीं की.

मंगलवार की सुबह जब गांववाले खोजबीन में निकले तो जंगल में मोदी मांझी का कुचला हुआ शव मिला. इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें-पेयजल">https://lagatar.in/minister-mithilesh-thakur-does-not-trust-the-reports-of-officers-checks-the-truth-by-inspecting-the-workplace/79390/">पेयजल

मंत्री को अफसरों की रिपोर्ट पर नहीं है भरोसा, कार्यस्थल निरीक्षण कर जांचते हैं सच्चाई

ठेठईटांगर थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने कहा कि जंगली हाथी ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचलकर मार दिया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने वन विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी है. वन विभाग ने तत्काल मृतक के परिजन को पांच हजार का सहयोग दिया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//