Search

 
 
 

यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक, खेत में सो रहे बुजुर्ग दंपती को मार डाला

दंपती के मारे जाने का राज तब खुला, जब सुबह उनके परिजन खेत में  पहुंचे. यह खबर आनन फानन में गांव में फैल गयी. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर की गाड़ी में तोड़फोड़ कर की, वे किसी तरह वहां से निकल भागे
 

 Lucknow  :  यूपी के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों का आतंक बढ़ गया है.खबर है कि जिले के मंझारा तौकली गांव में आदमखोर भेड़िए ने एक बुजुर्ग दंपती को मार डाला है.  घटना सोमवार देर रात की है.  

 

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दंपती अपने खेत के पास बने घर में सोये रहे थे. तभी अचानक भेड़िए ने वहां आकर उन पर हमला कर दिया. भेड़िए ने पति-पत्नी दोनों को हाथ-पैर बुरी तरह से चबा डाले. इस वजह से उनकी मौत हो गयी. भेड़ियों ने अन्य तीन लोगों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया है.    

 


दंपती के मारे जाने का राज तब खुला, जब सुबह उनके परिजन खेत में  पहुंचे. यह खबर आनन फानन में गांव में फैल गयी. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर की गाड़ी में तोड़फोड़ कर की, वे किसी तरह वहां से निकल भागे. पुलिस के वहां पहुंचने पर ग्रामीणों शवों को देने से इनकार कर दिया. कहा कि पहले डीएम यहां आयें.  

 

 
वन विभाग के अनुसार आदमखोर भेड़िए ने हमला करने का अपना तरीका बदल दिया है. पहले वह मासूम बच्चों पर हमले करता था. , लेकिन इस बार पहली बार दो वयस्क लोगों को मार डाला है. घटना स्थल पर मिले बुजुर्ग दंपती शवों को देखकर यह बात सामने आयी कि  भेड़िए ने पहले गले पर वार कर उन्हें मारा. उसके बाद हाथ-पैर चबा डाले. कहा जा रहा है कि हमला करने वाले भेड़ियों की संख्या एक से ज़्यादा हो सकती है. 
  
 


कल की घटना के बाद आदमखोर भेड़िए के हमले में मरने वालों की संख्या छह पर पहुंच गयी है. इसमें चार मासूम बच्चे शामिल हैं.  भेड़िए के हमले में 16 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं. वन विभाग को ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रहा है, पर नतीजा अब तक सिफर है.     

 


बता दें कि चार दिन पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने भेड़िए के आतंक वाले मंझारा तौकली का हवाई सर्वे किया था. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात  की थी. उन्होंने मृतकों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही सीएम ने वन विभाग को आदेश दिया हा कि भेड़ियों को जिंदा पकड़े या गोली मार दें. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही