Search

 
 
 

भारतीय लोगों के पास 30 लाख करोड़ का सोना! कई देशों की GDP से ज्यादा

रिजर्व बैंक की बात करें तो अभी उसके पास 879.58 मीट्रिक टन सोना है. यह अब तक का सर्वाधिक है. आज 30 सितंबर तक इस भंडार की कीमत 10.28 लाख करोड़ ($115.7 बिलियन) है. जबकि एक साल पहले तक  इस सोने का मूल्य 2.74 लाख करोड़ था.
 

 New Delhi :  भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय लोगों के पास कितना सोना है, यह जान कर आप चौंक जायेंगे. आपको विश्वास नहीं होगा, पर यह सच है. दरअसल भारत का कुल सोने का भंडार रिजर्व बैंक (RBI) और आम लोगों के पास है.

 

इस सोने की कुल वैल्यू वर्तमान में 30 लाख करोड़ (3.29 ट्रिलियन डॉलर) से ज्यादा हो गयी है. इसका मतलब यह कि हमारा स्वर्ण भंडार कई देशों की GDP और भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार से लगभग 10 गुना अधिक है.  

 

 

 रिजर्व बैंक की बात करें तो अभी उसके पास 879.58 मीट्रिक टन सोना है. यह अब तक का सर्वाधिक है. आज 30 सितंबर तक इस भंडार की कीमत 10.28 लाख करोड़ ($115.7 बिलियन) है. जबकि एक साल पहले तक  इस सोने का मूल्य 2.74 लाख करोड़ था.  


 
भारतीय परिवारों की बात करें तो यह अनुमानित 25,000 टन सोना है. आकलन करें तो यह देश के कुल भंडार का 95फीसदी से अधिक है. मौजूदा कीमत देखें तो इस भंडार का मूल्य 29.21 लाख करोड़ रुपये या 3.29 ट्रिलियन डॉलर है.

 

अहम बात यह है कि यह  सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा निजी स्वर्ण भंडार है, वरन यह टॉप 10 केंद्रीय बैंकों के आधिकारिक भंडार से कहीं ज्यादा है.  बता दें कि   पिछले एक साल में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है. इसने एक साल में भारतीय शेयर बाजार से भी ज्यादा रिटर्न दिया है. आज मंगलवार को सोने की कीमत 1,17,561 रुपये प्रति 10 ग्राम है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही