Search

 
 
 

Saraikela News: बच्चे को अपनाने से किया इनकार तो महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, गया जेल

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में यौन शोषण के आरोप में एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान बोण्डीह गांव निवासी राकेश महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में यौन शोषण के आरोप में एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान बोण्डीह गांव निवासी राकेश महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Uploaded Image

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 9 जुलाई 2026 को आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उसने आरोप लगाया कि राकेश महतो ने उसके साथ यौन शोषण किया. पीड़िता का कहना है कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई और बाद में उसने एक बच्चे को जन्म दिया.

इसे भी पढ़ें: 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद आरोपी ने उसे और बच्चे, दोनों को अपनाने से इनकार कर दिया. इसके बाद उसने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की.

 

शिकायत मिलने के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को बोण्डीह गांव में छापेमारी कर आरोपी राकेश महतो को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. जांच के दौरान जुटाए जा रहे साक्ष्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही