UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने आमीन नाम के युवक को कानपुर के बाबूपुरवा से अरेस्ट किया है. गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार, युवक अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाने चाहता था. इसलिए दो दिन पहले उसने उनका मोबाइल चोरी किया और उससे डायल 112 पर सीएम को जान से मारने की धमकी वाला मैसेज भेजा. (देश-विदेश">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">(देश-विदेश
की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
: रांची में कांट्रेक्टर समेत चार लोगों के ठिकानों पर ईडी का छापा
ब्लास्ट : झारखंड में मिले 115 नये मरीज, एक्टिव केस बढ़कर 366
: उलीडीह और सुंदरनगर थाना प्रभारी समेत 12 एसआई का तबादला, जाने कौन कहां गया [wpse_comments_template]
की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाने के लिए युवक ने रची साजिश
सीएम योगी को जब जान से मारने की धमकी मिली तो यूपी एटीएस समेत सभी जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू की. जांच के आधार पर कानपुर पुलिस ने जिस फोन से धमकी वाला मैसेज आया था, उसके मालिक से पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि उसका फोन 2 दिन पहले ही चोरी हो गया था. जांच में कानपुर पुलिस को पता चला कि फोन मालिक अपनी बेटी के रिश्ते से खुश नहीं थे. इसलिए बेटी का बॉयफ्रेंड उसके पिता को पसंद नहीं करता था. इसलिए उसने उसके पिता को फंसाने के लिए यह साजिश रची. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-ed-raids-the-premises-of-four-people-including-the-contractor-in-ranchi/">Breaking: रांची में कांट्रेक्टर समेत चार लोगों के ठिकानों पर ईडी का छापा
डायल 112 पर Whatsapp के जरिये भेजा था मैसेज
बता दें कि योगी आदित्यनाथ को किसी ने डायल 112 पर Whatsapp के जरिये मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी थी. मैसेज में लिखा था कि मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा. इस खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. यूपी एटीएस समेत सभी जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर थीं. धमकी मिलने के बाद लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/corona-blast-115-new-patients-found-across-the-state-active-cases-increased-to-366/">कोरोनाब्लास्ट : झारखंड में मिले 115 नये मरीज, एक्टिव केस बढ़कर 366
पहले भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है. इससे पहले अप्रैल 2022 में योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी. उस समय भी शख्स ने डायल 112 के Whatsapp पर मैसेज भेजा था.इसके बाद लखनऊ की साइबर सेल ने राजस्थान के मेवात से सरफराज नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था. इसके बाद भी सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-12-si-including-ulidih-and-sundernagar-police-station-in-charge-transferred-dont-know-who-went-where/">जमशेदपुर: उलीडीह और सुंदरनगर थाना प्रभारी समेत 12 एसआई का तबादला, जाने कौन कहां गया [wpse_comments_template]
Leave a Comment