Search

 
 
 

Simdega News: कोलेबिरा में 17 धुमकुड़िया भवनों को मांदर-नगाड़ा वितरित

कल्याण विभाग सिमडेगा द्वारा सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय कोलेबिरा में आयोजित समारोह में प्रखंड के 17 धुमकुड़िया भवनों को पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर एवं नगाड़ा वितरित किया गया. कार्यक्रम विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी के निर्देश पर आयोजित किया गया.
 

Simdega: कल्याण विभाग सिमडेगा द्वारा सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय कोलेबिरा में आयोजित समारोह में प्रखंड के 17 धुमकुड़िया भवनों को पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर एवं नगाड़ा वितरित किया गया. कार्यक्रम विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी के निर्देश पर आयोजित किया गया.

 

 

इस अवसर पर दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल तथा प्रवासी मजदूरों को श्रम कार्ड भी प्रदान किए गए. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं.

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि धुमकुड़िया भवनों को मांदर-नगाड़ा उपलब्ध कराने से आदिवासी संस्कृति, लोककला और पारंपरिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ सकेगी.

 

 

समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम, बीडीओ अनूप कच्छप सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, मुखिया, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन जेएसएलपीएस के बीपीएम अगापित लुगुन ने किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही