Search

 
 
 

Jharkhand Weather: मॉनसून की दस्तक के संकेत, अगले 72 घंटे में बदल सकता है मौसम का मिजाज

झारखंड में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है. इसके साथ ही कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.
 

Ranchi: झारखंड में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है. इसके साथ ही कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

 


पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 39.4 मिमी वर्षा देवघर जिले के सिकटिया में रिकॉर्ड की गई. वहीं मझगांव में 39.2 मिमी, रामगढ़ में 38.2 मिमी और नंदाडीह में 34.4 मिमी बारिश हुई.

 


तापमान की बात करें तो पलामू का डालटेनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

 


मौसम विभाग ने 8 और 9 जून को राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई जिले इस अलर्ट के दायरे में हैं.

 


11 जून को कुछ जिलों में हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

 


मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.

 

 

राजधानी रांची में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. 10 से 12 जून के बीच मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है.

 

 

https://cdn.lagatar.in/assets/images/article/web_file_item_9990_8_6_2026_17_38_50.jpeg

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही