Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मांडर विधानसभा उपचुनाव : थमा चुनाव प्रचार, 23 को मतदान

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम चार बचे चुनाव प्रचार थम गया. 23 जून को यहां मतदान होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रांची डीसी छवि रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब किसी भी प्रत्याशी और राजनितिक पार्टी को चुनाव प्रचार व जनसभा नहीं करना है. जिन व्यक्तियों के पास मांडर विधानसभा का वोटर कार्ड नहीं है, उनको विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न होने तक आधिकारिक तौर पर नहीं रहना है. इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-seeks-reply-from-vibhavis-vc-and-chotanagpur-diasis/">हाईकोर्ट

ने विभावि के वीसी व छोटानागपुर डायसिस से मांगा जवाब

अति संवेदनशील बूथों की संख्या 145

डीसी छवि रंजन ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र में 433 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. 4 सहायक मतदान केंद्र भी बनाये गये हैं. इनमें आर्दश मतदान केंद्र की संख्या 35 है. चुनाव कार्य में 2164 मतदान कर्मियों को लगाया जाएगा. 5 वीडियो सर्विलांस टीम,14 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 14 चेक नाका बनाये गये हैं. अति संवेदनशील बूथों की संख्या 145,  संवेदनशील बूथ 216 और सामान्य बूथ 72 हैं. 63 माइको ऑब्जर्वर तैनात किये गये हैं. जोनल पदाधिकारी 13, सेक्टर मजिट्रेट 69 और 54 क्लस्टर बनाये गये हैं.

शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था : एसएसपी

एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए 170 सीपीएमएफ, 263 डीएपी के साथ ही लगभग 3000 पुलिस के जवान लगाये जाएंगे. संवेदनशीलता के आधार पर पूरे विधानसभा क्षेत्र का मापन किया गया है. उन जगहों पर सीनियर रेंक के डीएसपी तैनात किये गये हैं. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/villagers-got-benefit-from-veer-shaheed-poto-ho-khel-yojana-got-a-means-of-livelihood-with-sports-ground/">रांची

:  एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक योग सत्र का  हुआ आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही