Search

 
 
 

मांडर उपचुनाव : BJP प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने डाला वोट, कहा- जीत के लिए 60% से ज्यादा अंक पक्ष में दिखाई दे रहे

 
Mandar : मांडर उपचुनाव में BJP की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने चान्हो स्थित बूथ नंबर 56 पर मतदान किया. वोटिंग के बाद  उन्होंने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है. BJP के प्रति लोगों का रुझान दिख रहा है. ढाई साल से मांडर के मतदाता ठगे गए हैं. इसलिए उनका टर्नआउट BJP की तरफ है. उन्होंने कहा कि जीत के लिए 60 फ़ीसदी से ज्यादा अंक उन्हें अपने पक्ष में दिखाई दे रहे हैं. पढ़ें - मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-13-49-voter-turnout-till-9-amcm-said-mandar-residents-will-give-priority-to-public-welfare-by-defeating-lies-arrogance-and-arrogance/">मांडर

उपचुनाव : सुबह 9 बजे तक 13.49% हुआ मतदान, सीएम ने कहा – मांडरवासी झूठ, दम्भ और अहंकार को हराकर लोक-कल्याण को प्राथमिकता देंगे इसे भी पढ़ें - कोरोना">https://lagatar.in/corona-update-13313-new-patients-38-deaths-active-cases-83990-found-in-the-country-in-the-last-24-hours/">कोरोना

अपडेट : देश में बीते 24 घंटे में मिले 13,313 नये मरीज, 38 मौतें, एक्टिव केस 83,990

युवा और महिला मतदाताओं में उत्साह

मांडर के मतदाताओं में भी उपचुनाव को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है. मतदाता इस उपचुनाव में अपनी तकदीर और मांडर की तस्वीर बदलने के लिए अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं. युवा मतदाताओं में काफी उत्साह है. बूथ नंबर 147, 154, 55, 56 में बुजुर्ग और महिला मतदाताओं की काफी भीड़ दिख रही है. दिव्यांग मतदाता सुनीता कुमारी ने भी बूथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं गांव की कई महिलाएं गोद में छोटे-छोटे बच्चों को लेकर वोट देने पहुंची थी. इसे भी पढ़ें - ISRO">https://lagatar.in/isros-gsat-24-launched-from-french-guiana-tata-got-the-responsibility-of-providing-dth-services/">ISRO

का जीसैट-24 फ्रेंच गुएना से लॉन्च, टाटा को मिली डीटीएच सेवाएं देने की जिम्मेदारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही