Search

 
 
 

मांडर उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री

 
Ranchi : मांडर उपचुनाव को लेकर जहां प्रदेश बीजेपी के सभी शीर्ष नेता मैदान में उतर गये हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के समर्थन में जेएमएम भी उतरेगी. जेएमएम कार्यकारी अध्यक्ष और सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जल्द ही मांडर में चुनाव प्रचार करेंगे. यह फैसला जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य समन्वय में समिति की बैठक में लिया गया है.पढ़ें - Islamabad">https://lagatar.in/news-from-islamabad-decision-in-meeting-held-in-germany-pakistan-out-of-fatf-gray-list/">Islamabad

से आयी खबर, जर्मनी में हुई बैठक में निर्णय, FATF की ग्रे लिस्ट से पाकिस्तान बाहर
इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/the-district-education-officer-asked-from-carmel-school-dhanbad-why-did-the-education-extension-fee-be-charged-give-reason/">धनबाद

के कार्मेल स्कूल से जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पूछा, एजुकेशन एक्सटेंशन फीस क्यों लिया, कारण बताओ ?

मुख्यमंत्री मांडर कब आयेंगे इसकी  तिथि निर्धारित नहीं है

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने बताया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्दी मांडर चुनाव में प्रचार करेंगे. हालांकि मुख्यमंत्री कब जाएंगे, इसकी अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/friday-prayers-read-in-ranchi-amid-tight-security-atmosphere-peaceful/">रांची

में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पढ़ी गयी जुमे की नमाज, माहौल शांतिपूर्ण

उपचुनाव का मतदान आगामी 23 जून को होने वाला है. 

बता दें कि मांडर उपचुनाव का मतदान आगामी 23 जून को होने वाला है. इससे पहले बीजेपी के तमाम शीर्ष नेता बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश, नवीन जायसवाल समेत कई नेता मांडर में अपना डेरा डाले हुए हैं. वही 19 तारीख यानी रविवार को एआईएमआईएम प्रत्याशी देव कुमार धान के समर्थन में असदुद्दीन ओवैसी भी चुनाव प्रचार करने मांडर आने वाले हैं. वे चान्हो ब्लॉक में अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान देने के लिए लोगों से अपील करेंगे. इसे भी पढ़ें - हिंसा">https://lagatar.in/important-news-about-agneepath-scheme-amid-violence-and-ruckus-recruitment-process-will-start-from-june-24/">हिंसा

व बवाल के बीच अग्निपथ योजना को लेकर अहम खबर, 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जायेगी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही