Search

 
 
 

मांडर उपचुनाव: रविवार को चार चुनावी सभा करेंगे कांग्रेस प्रभारी

 
Ranchi : मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा के बड़े नेताओं के साथ अब कांग्रेस के शीर्ष नेता भी मांडर में डेरा डाले हुए हैं. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की, आलमगीर आलम, लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. वहीं अब कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे भी रविवार को चार चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने यह जानकारी दी है. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

इन नेताओं ने संभाला मोर्चा

बता दें कि मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बीते दिनों स्टार प्रचारक की सूची जारी की थी. इसमें अविनाश पांडे, राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, डॉ अजय कुमार, फुरकान अंसारी, सीएस दुबे, कृष्णानंद झा, प्रदीप बालमूचू, सुखदेव भगत, धीरज साहू, गीता कोड़ा, प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, केएन त्रिपाठी, केशव महतो कमलेश, दीपिका पांडे सिंह, कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी सरीखे नेता शामिल हैं. इसे पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-hearing-of-6-year-old-pari-murder-case-held-in-pocso-court-time-sought-for-prosecution/">रांची:

6 वर्षीय परी हत्याकांड की पॉक्सो कोर्ट में हुई सुनवाई, अभियोजन पक्ष ने मांगा समय

शिल्पी और गंगोत्री कुजूर के बीच मुख्य मुकाबला

कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की और बीजेपी की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर के बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना है. 23 जून को मतदान और 26 जून को वोटों की गिनती होगी.

शनिवार को इन्होंने किया प्रचार

शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मांडर विधानसभा के कई क्षेत्रों में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था. शनिवार को भी राजेश ठाकुर, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/agnipath-protest-caught-fire-in-dhanbad-akash-march-and-effigy-burning/">धनबाद

में Agnipath विरोध ने तूल पकड़ा, आकोश मार्च और पुतला दहन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही