Search

 
 
 

मांडू व‍िधायक जेपी भाई पटेल के बड़े भाई राम प्रकाश भाई पटेल का न‍िधन

 
पूर्व सांसद टेकलाल महतो के बड़े बेटे थे राम प्रकाश भाई पटेल Hazaribagh : झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत टेकलाल महतो के बड़े पुत्र और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव राम प्रकाश भाई पटेल का साल 2023 के पहले दिन एक जनवरी को अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया. मार्च 2022 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और नाजुक स्थिति में उन्हें रांची से दिल्ली ले जाया गया था. लंबे समय से उनका इलाज अपोलो अस्पताल दिल्ली में चल रहा था. रव‍िवार को अचानक उनके न‍िधन की दुखद खबर आई. राम प्रकाश भाई पटेल मांडू विधानसभा सीट पर झामुमो की टिकट से दो बार चुनाव लड़े थे. गिरिडीह संसदीय सीट पर 2005 में टेकलाल महतो के सांसद बनने के बाद रामप्रकाश भाई पटेल को मांडू सीट पर झामुमो ने अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन जदयू प्रत्याशी खीरू महतो ने उन्हें  पराजित कर दिया था. फिर 2019 में झामुमो ने उन्हें उम्मीदवार बनाया और उसमें उन्हें पराजय हाथ लगी. राम प्रकाश मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल के बड़े भाई थे. इलाज के दौरान उनकी पत्नी गीता मेहता, बड़े पुत्र गौरभ पटेल और छोटे पुत्र सौरव पटेल दिल्ली में ही मौजूद थे. यह दुखद खबर सुनकर हजारीबाग और खासकर उनके पैतृक प्रखंड विष्णुगढ़ के लोगों में शोक की लहर छा गई. बनासो में वह दादा दौलत महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और विष्णुगढ़ में इंटर कॉलेज के डायरेक्टर भी थे. मांडू विधानसभा के लोग भी उनके निधन की खबर से व्यथित हैं. विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और अन्य संगठन के लोगों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें :  गोड्डा">https://lagatar.in/godda-female-reproductive-organs-found-inside-boys-body-surgically-removed/">गोड्डा

: लड़के के शरीर में मिले महिला प्रजनन अंग, ऑपरेशन कर हटाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही