Search

मनिका विधायक ने औरंगा नदी पर बन रहे पुल का लिया जायजा, शिव नाला पुल का शिलान्यास

Latehar: मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने बरवाडीह प्रखंड में बेतला-छेछानी के समपी निर्माणाधीन औरंगा नदी पुल परियोजना का निरीक्षण किया. इस पुल के बन जाने से बरवाडीह से पलामू के सतबरवा के बीच आवागमन को सुगम हो जायेगा.

 

निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर पूरा करने का निर्देश संवेदक को दिया. विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह परियोजना बहुत ही महत्वरपूर्ण है. इसके निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. तकनीकी मानकों के अनुरूप ही कार्य होना चाहिए.  

 

विधायक ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. इस पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से पलामू और लातेहार जिले के बीच सड़क संपर्क और अधिक मजबूत होगा. उन्होने कहा क‍ि सड़कें क्षेत्र के विकास के लिए महत्व पूर्ण होती है. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार प्रदेश में सड़कें और पुल पुलियाओंं के निर्माण पर अधिक ध्याोन दे रही है.

 

उन्होने कहा कि इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को नई गति मिलेगी.  मौके पर बरवाडीह एसडीपीओ वीरेंद्र राम ने भी निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

 

मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यएक्ष नसीम अंसारी, सईद अंसारी, अनील सिंह, दीपु तिवारी, हेसामूल अंसारी, समसूल अंसारी, ऐनामूल अंसारी, अनवर अंसारी, दिलावर अंसारी, सलीम अंसारी, इल्तजा अंसारी, रनविजय सिंह, उमेश प्रसाद, जयप्रकाश रजक, मुखिया मंजू देवी, संजय सिंह, रंजीत कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. इससे पूर्व विधायक श्री सिंह ने  बरवाडीह प्रखंड के बेतला पंचायत में कुटमू–सरईडीह मार्ग पर स्थित कुटमू शिव नाला पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया. विधायक ने  भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//