Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिपुर :  सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 300  से अधिक हथियार बरामद, पांच उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस के एडीजीपी लाहरी दोर्जी लातू ने जानकारी दी कि 13-14 जून की मध्य रात्रि मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों ने घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया.
Advertisement
Advertisement

 Imphal  :  मणिपुर से बड़ी खबर आयी है. मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान के तहत घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों से 300  से अधिक हथियार बरामद किये जाने की सूचना है.  सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है.

 

 

 मणिपुर पुलिस के एडीजीपी लाहरी दोर्जी लातू ने जानकारी दी कि 13-14 जून की मध्य रात्रि मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों ने घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया. संयुक्त टीमों ने विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की है. 

 
उन्होंने जानकारी दी कि कि सुरक्षा बलों ने 151 एसएलआर राइफल, 65 इंसास राइफल, 73 अन्यराइफले, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी-5 गन, 12 हल्की मशीन गन,  छह एके सीरिज की राइफलें,  दो अमोघ राइफलें, एक मोर्टार, छह पिस्टल, एक एआर-15, दो फ्लेयर बंदूक, 10 ग्रेनेड और सात डेटोनेटर समेत कुल 328 बंदूकें और राइफलें बरामद की हैं.    

 

अधिकारियों ने खुफिया-आधारित ऑपरेशन को मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए सामान्य स्थिति बहाल करने, सार्वजनिक व्यवस्था बनाये रखने, नागरिकों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया है. 

 

अधिकारी के अनुसार इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, काकचिंग और थौबल में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखे जाने की खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया.  

  

मणिपुर पुलिस ने जन व्यवस्था बनाए रखने और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आम जनता से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियारों से जुड़ी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या केंद्रीय नियंत्रण कक्ष को तुरंत दें.

 

मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से जबरन वसूली के आरोप में पांच उग्रवादियों को धर दबोचा गया है. शुक्रवार को थौबल, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिलों से इन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. 

 

 पुलिस ने बताया कि यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक (यूपीपीके) के एक सदस्य को काकचिंग जिले के लैंगमीडोंग मैनिंग लेईकाई से पकडा गया है. संदिग्ध की पहचान अकोइजाम रॉबिन्सन  के रूप में हुई है

 

 प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के सदस्य को थौबल जिले के थौबल मेला ग्राउंड से,  जबकि पीआरईपीएके (प्रो) और पीआरईपीएके के एक-एक कार्यकर्ता को तेंगनौपाल जिले के शांगटोंग में भारत-म्यांमार सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया. केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के लांगोल गेम गांव से पकड़ा गया. 


 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही