Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी 15 जून को साइप्रस जायेंगे, कनाडा में G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे, क्रोएशिया की यात्रा भी करेंगे

पीएम मोदी का यह सफर तीन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और यूरोपीय संघ और वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका को और ज्यादा सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi :   प्रधानमंत्री मोदी 15 जून को दो दिवसीय दौरे पर साइप्रस रवाना होंगे. पीएम वहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद मोदी कनाडा जायेंगे. वहां भी  दो दिन (16-17 जून) रहेंगे, यात्रा के क्रम में  पीएम मोदी 18 जून को क्रोएशिया जायेंगे. वे 19 जून को भारत लौटेंगे.  

 


पीएम मोदी का यह सफर तीन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और यूरोपीय संघ और वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका को और ज्यादा सक्रिय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

 


खबर है कि साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 15-16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा करेंगे.  यह पिछले दो दशकों में किसी भी भारतीय पीएम की साइप्रस की पहली यात्रा होगी.

 


निकोसिया में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति क्रिस्टोडूलाइड्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे. इसके अलावा लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे.  


 
यात्रा के सेकेंड फेज में प्रधानमंत्री मोदी कनाडा पहुंचेंगे. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर पीएम मोदी 16-17 जून को कनानास्किस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार छठी बार G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
 


सूत्रों के अनुसार G-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी G-7 देशों, आमंत्रित आउटरीच देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, विशेषकर AI-ऊर्जा संबंध, और क्वांटम तकनीक से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे. प्रधानमंत्री इस दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

 

प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर जायेंगे. क्रोएशिया गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रे प्लेंकोविच के निमंत्रण पर भारतीय प्रधानमंत्री वहां जा रहे हैं.  प्रधानमंत्री मोदी यहां  प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वे क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच से भी मिलेंगे
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही