Search

पैसे के बल पर मनीष जायसवाल ने खरीदा टिकट : जेपी पटेल

Hazaribagh:  हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल लगातार पंचायतों और प्रखंडों का दौरा कर जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं. इस क्रम में शनिवार को उन्होंने टाटीझरिया प्रखंड का दौरा किया. दर्जन से अधिक पंचायतों का भ्रमण कर कांग्रेस के पक्ष में हाथ छाप पर वोट डालने की अपील की. इस दौरान ग्रामीणों ने भी उन्हें गले लगा और सिर पर हाथ फेर समर्थन दिया. साथ ही कांग्रेस को भारी मतों से जिताने का भरोसा दिलाया. सांसद प्रत्याशी पटेल का जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया. कांग्रेस, झामुमो, आप और लेफ्ट पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ चल रहे थे. पटेल का जोश दोपहर की भारी गर्मी में भी कम नहीं हुआ. इसके इतर गांव वालों में अधिक जोश दिखाई दिया. वह जहां कहीं भी गए, बड़े गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया. जनसंपर्क के दौरान जेपी भाई पटेल ने कांग्रेस के न्यायपत्र से लोगों को रूबरू करवाते हुए कहा कि कांग्रेस देश के हर वर्ग को ध्यान में रख कर विकास कार्य करने में विश्वास रखती है. इसलिए हमने युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, मजदूर सभी के लिए न्यायपत्र में न्याय देने की बात कही है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/after-the-fifth-phase-of-scrutiny-in-jharkhand-57-candidates-are-in-the-fray-nomination-of-11-candidates-canceled/">झारखंड

में पांचवें चरण की स्क्रूटनी के बाद 57 प्रत्याशी मैदान में, 11 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

भाजपा प्रत्याशी व्यवसायी हैंः जेपी पटेल

भाजपा प्रत्याशी पर भी जोरदार हमला बोला. कहा कि भाजपा प्रत्याशी व्यवसायी हैं. सिर्फ धंधा करना जानते हैं. शराब, बालू, कोयला का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सभी व्यवसाय में वो खुद को ऊपर देखना चाहते हैं. कहा कि पैसे के बल पर उन्होंने टिकट भी खरीदने का काम किया है. उनकी शराब की कंपनी के नाम से चार करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बांड के माध्यम से भाजपा को दिया गया है. जिसके बाद भाजपा ने उन्हें टिकट दे दिया. धंधेबाजों को सिर्फ धंधा करने वाली भाजपा ही टिकेट दे सकती है. वहीं जनसंपर्क के दौरान उनके साथ सुरेंद्र प्रसाद यादव, शिबू प्रसाद सोनी, बोधी महतो, अरुण कुमार रजक, शंकर राय, योधि प्रसाद यादव, अर्जुन राणा, अनिल कुमार राय, जय कुमार महतो, जलेसर महतो, मुबारक अंसारी, जगदीश यादव, लक्ष्मण यादव, सरफुद्दीन अंसारी, गौतम कुशवाहा थे. इसे भी पढ़ें-भारतीय">https://lagatar.in/central-president-of-bharatiya-jantantra-morcha-dharmendra-tiwari-filed-nomination/">भारतीय

जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने दाखिल किया नामांकन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//