Search

 
 
 

मंझगांव : बेनामबासा फुटबॉल टीम को हराकर पंकज इलेवन बना टूर्नामेंट का विजेता

 
Majhgaon : मझगांव प्रखंड अंतर्गत अधिकारी पंचायत के बाईगुटू नवयुवक संघ द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें पंकज इलेवन टूर्नामेंट के विजेता बना. रविवार को फाइनल मैच पंकज 11 बनाम बेनामबासा के बीच खेला गया. दोनों टीम निर्धारित समय में गोल दागने में असफल रही. इस रोमांचक मैच में पंकज इलेवन की टीम ने प्लेंटी शूटआउट में बेनामबासा को हराकर विजेता बना. बतौर मुख्य अतिथि मझगांव जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय ने विजेता टीम को ट्रॉफी व नगद 50 हजार रुपए और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं 35 हजार रुपए नकद प्रदान किए. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-jan-sangharsh-morcha-held-a-meeting-to-start-the-operation-of-passenger-trains/">मनोहरपुर

: यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए जन संघर्ष मोर्चा ने की बैठक

पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आवश्यक

मुख्य अतिथि लंकेश्वर तामसोय ने संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेल भी काफी आवश्यक है. आज खेल में हमारे जिला और राज्य के खिलाड़ी पूरे देश सहित विश्व भर में अपना परचम लहरा रहे हैं. केंद्र सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चला रही है ताकि हमारे देश के युवा खिलाड़ी निकलकर आगे आएं और खेल के क्षेत्र में भी कैरियर बनाएं. आप एक कदम बढ़ाएंगे तो हम सहयोग के लिए कदम से कदम बढ़ाते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-youth-festival-program-organized-in-ks-college-on-october-14/">सरायकेला

: केएस कॉलेज में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 14 अक्टूबर को 

इस अवसर पर ये लोग थे उपस्थित

मौके पर प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, भूपेंद्र पिंगुवा भाजपा पूर्व प्रत्याशी मझगांव विस क्षेत्र, अधिकारी मुखिया चंद्रभूषण पिंगुवा, आसनपाठ पंचायत मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा, खडपोस मुखिया प्रताप चातार, बलियापोसी पंचायत मुखिया निरंजन गोंड, शिरीष चंद्र बेहरा, अयोध्या बेहरा, लखन तिरिया आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही