Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: मन्नान मल्लिक के बेटों को इंटक में मिलेगी जिम्मेदारी- जयमंगल सिंह

पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक दिवंगत मन्नान मल्लिक के निधन पर शोक व्यक्त करने रविवार को बेरमो विधायक एवं धनबाद कांग्रेस प्रभारी कुमार जयमंगल सिंह (अनूप सिंह) हाउसिंग कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुंचे.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक दिवंगत मन्नान मल्लिक के निधन पर शोक व्यक्त करने रविवार को बेरमो विधायक एवं धनबाद कांग्रेस प्रभारी कुमार जयमंगल सिंह (अनूप सिंह) हाउसिंग कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुंचे. उनके साथ कांग्रेस नेत्री एवं उनकी पत्नी अनुपमा सिंह भी मौजूद रहीं. दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Uploaded Image

इस दौरान कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि मन्नान मल्लिक उनके लिए अभिभावक समान थे. कांग्रेस और मजदूर आंदोलन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि पार्टी में उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह ने मन्नान मल्लिक को इंटक के असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. अपने अंतिम समय तक वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहे और मजदूरों के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे.

 

जयमंगल सिंह ने संकेत दिया कि मन्नान मल्लिक की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटों को इंटक में उचित जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि मजदूरों की आवाज बुलंद होती रहे.

 

इस मौके पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और सरकार के बीच चल रहे विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस विषय पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी ही अधिकृत रूप से जवाब दे सकते हैं.

 

जयमंगल ने कहा कि यदि वित्त मंत्री को किसी मुद्दे पर आपत्ति या शिकायत है, तो उन्हें सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए. यदि वहां समाधान नहीं होता है तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष या विधायक दल के समक्ष मामला उठाना चाहिए.

 

उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक मंचों पर विवाद बढ़ाने के बजाय संगठन और सरकार के भीतर संवाद के माध्यम से समाधान निकालना बेहतर होगा. साथ ही उम्मीद जताई कि यह विवाद जल्द समाप्त हो जाएगा और सरकार तथा संगठन मिलकर जनता के हित में कार्य करते रहेंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही