Search

 
 
 

मनोहरपुर : आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता करेंगे शिरकत, तैयारियों पर हुई चर्चा

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर वन विश्रामागार में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष मानुएल बैक की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में आगामी 9 अगस्त को अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर चाईबासा गांधी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा शामिल होने का आह्वान किया गया. इस दौरान सभी से आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होने की अपील की गई.
इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-head-of-the-sant-narsingh-balika-vidyalaya-inspected/">मनोहरपुर

: संत नरसिंह बालिका विद्यालय का मुखिया ने किया निरीक्षण
बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा पर चर्चा हुई. साथ ही आगामी 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस और आगामी 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर निर्णय लिया गया. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मानुएल बैक ने बताया कि 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर मनोहरपुर उद्यान स्थित शहिद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. उसके बाद वन विश्रामगार में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत है जिसमें सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-miscreants-blew-55-thousand-by-changing-atm-card/">जमशेदपुर:

एटीएम कार्ड बदलकर साइबर बदमाशों ने उड़ाये 55 हजार
वहीं, 9 अगस्त को चाईबासा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस को सफल बनाने के लिए यहाँ से काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रवाना होंगे. उक्त बैठक में दोनों कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई है. मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव, किशोर कुमार खालखो, वंदना उरांव, बहादुर मुर्मू, सावन धनवार आदि काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही