Search

 
 
 

मनोहरपुर : 8 सितंबर को होने वाले शहीद दिवस आयोजन को लेकर हुई बैठक

 
Manoharpur (Ajay Kumar) : मनोहरपुर: मनोहरपुर झामुमो प्रखंड कमेटी ने 8 सितंबर को गुवा और सलाई में शहीद दिवस को लेकर आयोजित होने वाली श्रद्धाजंलि सभा के लिए शुक्रवार बैठक की. बैठक का आयोजन वनविश्रामागार किया गया था. झारखंड राज्य के आंदोलनकारी वीर शहीदों को दी जाने वाली श्रद्धाजंलि और शहादत दिवस मनाने पर चर्चा हुई. साथ ही आयोजन को सफल बनाने को लेकर रणनीति व रूपरेखा तैयार की गइ. आयोजन कों लेकर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओं को ज़िम्मेदारी दी गई.   इसे भी पढ़े : किरीबुरु:">https://lagatar.in/kiriburu-sbis-link-has-failed-for-four-days-due-to-thunderstorm-all-work-has-come-to-a-standstill/">किरीबुरु:

वज्रपात के कारण चार दिन से फेल है एसबीआई का लिंक, तमाम कामकाज ठप
 

झामुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रहेंगे मौजूद

  मौके पर उपस्थित झामुमो प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष बंधना उरांव ने कहा की 8 सितंबर को आयोजित शहादत दिवस पर ग़ुवा शहीद स्थल एवं सलाई स्थित शहीद बेदी पर शहीदों को श्रद्धाजंलि देने के लिए मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड के तमाम झामुमो कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित होगें. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है. इस बैठक में मुख्य रूप से किशोर कुमार खलखो, सावन धनवार, रामकृष्ण महतो, मुकेश रजक, गोवर्धन ठाकुर, अर्जुन धनवार समेत झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.   इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-including-sonar-for-buying-stolen-gold/">जमशेदपुर

: चोरी का सोना खरीदने में सोनार समेत तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही