Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलसा, गंभीर

Manoharpur(Ajay Singh) : सोमवार देर रात हाइटेंसन बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. पीड़ित युवक 42 वर्षीय विश्वनाथ सिंह आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेड़ाकेंदुदा पंचायत के डुमिरता गांव का रहने वाला है. मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती बिजली करंट से झुलसे युवक को स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-miscreants-damaged-the-statue-of-sido-kanhu-jmm-protest-started/">मुसाबनी

: सिदो-कान्हू की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, झामुमो का विरोध प्रदर्शन शुरू
चिकित्स्कों ने बताया कि बिजली करंट से युवक की छाती एवं शरीर के अन्य हिस्से क़रीब 30 प्रतिशत झुलस गए है.घटना के बारे पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि रात में बिजली उपकरण की मरम्मती करने के दौरान विश्वनाथ सिंह बिजली करंट के चपेट में आ गया. जिससे वह झुलस गया. उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने युवक के गंभीर हालात को देखते हुए राउरकेला रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें :केदारनाथ">https://lagatar.in/the-doors-of-kedarnath-dham-opened-for-devotees-the-temple-resounded-with-chants-and-chants-of-har-har-mahadev/">केदारनाथ

धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा मंदिर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही