Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : चिरिया के अंकुआ गांव में नाली निर्माण में अनियमितता से ग्रामीणों में आक्रोश

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर के चिरिया पंचायत स्थित अंकुआ गांव में हाल ही में निर्मित नाली के निर्माण कार्य में भारी अनियमिता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. इस मामले को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील दास से शिकायत भी की है. सुशील दास के अनुसार पंचायत चुनाव से पूर्व 15 वें वित आयोग से निर्मित हाई स्कूल से पावल डांग चौक तक 200 फीट नाली का निर्माण कराया गया था. नाली निर्माण के दौरान जल निकासी का ध्यान नहीं दिया गया. जिसके कारण पानी बहने के बजाय नाली में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जा रही है. इससे प्रभावित क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं. जलजमाव से फैलने वाली दुर्गंध से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-appointment-of-in-charge-principal-in-three-affiliated-colleges-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के तीन अंगीभूत कॉलेजों में प्रभारी प्रिंसिपल की नियुक्ति

मलेरिया बीमारी की चपेट में आ रहे लोग

प्रभावित क्षेत्र के लोगों द्वारा नाली में जल जमाव की जानकारी ग्रामीणों ने चिड़िया पंचायत समिति सदस्य सुनील दास को दी. इसके बाद पंसस खुद मौके पर पहुंचे और दुबारा नाली की मरम्मती कराने एवं इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया. अंकुवा गांव निवासी प्रीति नाग का कहना है कि योजना के शुरू होने के समय में ही संबंधित प्रखंड जेई को जल जमाव की संभावना और उनसे उत्पन्न होने वाली समस्या से अवगत कराया गया था. किंतु उनके द्वारा निर्माण के दौरान नाली को सुधारा नहीं गया. इस बावत अंकुवा में आयोजित ग्रामसभा बैठक के दौरान वर्तमान मुखिया को भी इस समस्या से अवगत करवाया गया है. वहीं सूमी समद नाम की एक महिला ने बताया कि जल जमाव होने के कारण मच्छर पनप रहें है. जिससे उनके घर का कोई न कोई एक सदस्य हर महीना मलेरिया से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती हो रहें है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ganesh-mahali-meets-union-minister-of-state/">आदित्यपुर

: गणेश महाली ने केंद्रीय राज्यमंत्री से की मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही