Search

 
 
 

मनोहरपुर : प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला को लेकर बीडीओ ने की बैठक

 
Manoharpur (Ajay singh) : गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसम बैठक में मनोहरपुर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला शिविर लगाने समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. इसमें उपस्थित मनोहरपुर सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आगामी 26 मार्च (रविवार) को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन रेलवे फाटक धनवार पेट्रोल पंप के समीप किया जाऐगा. प्रखंड स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, टीबी नियंत्रण, मोतियाबिंद जांच समेत 24 प्रकार की जांच की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-enthusiasm-shown-in-the-blood-donation-camp-of-jan-raksha-sangharsh-samiti-72-units-of-blood-collection/">चक्रधरपुर

: जन रक्षा संघर्ष समिति के रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह, 72 यूनिट रक्त संग्रह

कई अन्य विभाग का भी लगेगा कैम्प

स्वास्थ्य से संबधित जांच जिले व मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों द्वारा की जायेगी. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे भी जानकारी दी जाएगी. वहीं स्वास्थ्य मेला में समाज कल्याण विभाग, शिक्षा और जेएसएलपीएस का भी स्टॉल लगाया जायेगा. बैठक में सीडीपीओ गीता सोय, बीईईओ शालिनी डुंगडुंग, कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र बाड़ा, चिकित्सा पदाधिकारी संजय घोलटकर, जेएस एलपीएस के धीरज पाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही