Search

 
 
 

मनोहरपुर : बढ़ रहे हैं सर्प दंश के मामले, सीएचसी में दो मरीज इलाजरत

 
Manoharpur (Ajay singh) :  बुधवार देर रात एक महिला एवं एक बच्चे को जहरीले चित्ती सांप ने काटे लिया. दोनों को गंभीर हालत में मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. सर्प दंश से पीड़ित दोनो मरीजों का स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में इलाज चल रहा है. सर्प दंश की दो घटना जरायकेला थाना क्षेत्र के सुदूर सारंडा अंतर्गत मकरंडा गांव एवं मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पुराना मनोहरपुर से सटे काशीपुर गांव का है. पहली घटना मकरंडा गांव का है जब 10 वर्षीय किशोर सूरज महतो देर शाम अपनी साइकिल को घर के अंदर रख रहा था. वहीं साइकिल के पीछे पहले से ही ज़हरीला चित्ती सांप कुंडली मारे बैठा हुआ था. बच्चे ने उसे हटाने के लिए हाथ बढ़ाया तभी   सांप ने उसके दांए हाथ की उंगली में काट लिया. [caption id="attachment_413637" align="aligncenter" width="244"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Manoharpur-snake-bite1-244x300.jpeg"

alt="" width="244" height="300" /> इलाजरत महिला.[/caption] इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-three-in-aditya-chaudhary-murder-case/">जमशेदपुर

: उदय चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने तीन को दबोचा

दूसरी घटना काशीपुर गांव की है

[caption id="attachment_413638" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Manoharpur-snake-bite2-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" /> महिला के पैर में सांप काटने का निशान.[/caption] वहीं दूसरी घटना काशीपुर गांव की है. जहां 22 वर्षीय महिला जोबना लागुरी खाना परोसने के लिए रसोई में गई तभी दरवाज़े के समीप एक ज़हरीले चित्ती सांप ने उसके बांए पैर की एड़ी में काट लिया. सर्प दंश के शिकार दोनो मरीजो को उसके परिजनों ने बिती रात गंभीर हालत में मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. जहां दोनों ही मरीज़ों का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-three-in-aditya-chaudhary-murder-case/">जमशेदपुर

: उदय चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने तीन को दबोचा

सर्प दंश को लेकर लोगों में जागरूकता का अभाव

मनोहरपुर, आनंदपुर प्रखंड में ज़हरीले सांप के काटने की घटना से हर वर्ष दर्जनों लोगों को जीवन और मौत से जूझना पड़ता है. विशेषकर बारिश के मौसम में सांप काटने की घटना अधिक देखने को मिलती  है. ग्रामीण क्षेत्रों में सांप काटने पर अस्पताल ले जाने के पहले घर पर हीं झाड़ फूंक किया जाता है. जिससे  मरीज़ों का सही समय पर उपचार नहीं पाता है और मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है. चूँकि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का अभाव है. जिससे लोग साँप काटने की घटना होने पर पहले घर पर झाड़ फूंक करते है. जब मामला बिगड़ जाता है तो अस्पताल पहुँचते है तब तक काफी देर हो चुकी होती है.   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही