Search

 
 
 

मनोहरपुर : पानी सप्लाई में गड़बड़ी की प्रखंड प्रमुख से शिकायत

 
Manoharpur : सारंडा क्षेत्र में जिला खनिज कोषांग से निर्मित जलमीनार में पानी सप्लाई कनेक्शन में अनियमिता को लेकर मंगलवार को मनोहरपुर प्रखंड प्रमुख गुरुबारी देवगम के समक्ष चिड़िया और गंगड़ा पंचायत के समिति सदस्य सुनील दास और रामेश्वर चंपीया ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को रखा. समस्या को सुनने के बाद प्रखंड प्रमुख ने संज्ञान लेते हुए जिला पेयजल विभाग को पत्र लिखने की बात कही. मालुम हो कि सारंडा क्षेत्रों में पेयजल की समस्या और ग्रामीणों की लगातार मांग पर सारंडा क्षेत्र में करोड़ों रुपया की लागत से जिला खनिज कोषांग के तहत वृहत रूप से जलमीनार का निर्माण कराया गया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-smell-of-the-complicity-of-the-bank-after-all-why-did-the-check-on-the-account-be-paid-as-a-bearer/">जमशेदपुर

: बैंक की मिलीभगत की बू, आखिर क्यों कर दिया अकाउंट पे चेक को बियरर मानकर भुगतान
दोनों समिति सदस्यों ने पानी सप्लाई कनेक्शन में भारी गड़बड़ी की बात कही. उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्र को ही कनेक्शन दिया गया है. गंगदा पंचायत अंतर्गत 14 गांव है, किंतु मात्र 3 गांव के लोग को ही जलमिनार का पानी मिल पा रहा रहे हैं. बाकी 11 गांव में अब तक पानी कनेक्शन नहीं किया गया है. इसी प्रकार चिड़िया पंचायत में पानी कनेक्शन आधा-अधूरा करके छोड़ दिया गया. अंकुआ गांव के चंपिया साय, टोरकोट टोला के अलावा और भी कई गांव हैं जहां पर पानी सप्लाइ का कनेक्शन नहीं किया गया है जबकि जलमीनार वहीं पर स्थापित किया गया है. छोटानागरा पंचायत का भी वही हाल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही