Search

 
 
 

मनोहरपुर : इंदिरा नगर, तुरीटोला में सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्वीज प्रतियोगिता आयोजित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में मनोहरपुर स्थित इंदिरानगर व तुरीटोला में सांस्कृतिक एवं क्वीज प्रतियोगिता आयोजित किया गया. सांस्कृतिक व क्वीज प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव एवं विशिष्ट अतिथि मुखिया पूजा कुजूर एवं पंसस उषा देवी पंसस खुशबू कुमारी पिंकी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. क्वीज प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया. उद्घाटन के पूर्व आमंत्रित अतिथियों का आयोजन समिति ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-golden-jubilee-and-silver-jubilee-batch-students-met-at-alumni-meet-in-nit-2/">आदित्यपुर

: एनआईटी में गोल्डेन जुबिली व सिल्वर जुबली बैच के छात्र एलुमनी मीट में मिले

जिप उपाध्यक्ष ने आगे बढ़ने की दी प्रेरणा

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने स्थानीय प्रतिभागी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया. इस आयोजन को लेकर उन्होंने समिति के सदस्यों को बधाई व शुभकामना दिये. मौके पर आमंत्रित अतिथि अशोक सिंह, शंकर बोस. बब्बू श्रीवास्तव समेत आयोजन समिति के संरक्षक फारूक शेख, गणेश सिंह, रोहित साहु, अभिषेक प्रियदर्शी, अनिल यादव, हर्षित राय, विराट, राजा सिंह आदी स्थानीय दर्शक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही