Search

 
 
 

मनोहरपुर : डीबीसी फुटबॉल क्लब ने किया लोकल फुटबॉल लीग का आयोजन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : डीबीसी फुटबॉल क्लब द्वारा शनिवार को ईश्वर पाठक स्कूल फुटबॉल मैदान में लोकल फुटबॉल लीग टुर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, विशिष्ठ अथिति मुखिया ज्योतिष ओड़िया और पंसस खुशबू कुमारी गुप्ता उपस्थित थी. टूर्नामेंट खेल का विधिवत्त उद्घाटन मुख्य एवं विशिष्ठ अतिथियों ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल में किक मारकर किया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-stopping-subsidy-on-kerosene-increases-the-problems-of-consumers-kerosene-missing-from-home/">मझगांव

: केरोसिन पर सब्सिडी बंद होने से उपभोगताओं की बढ़ी परेशानी, घर से केरोसिन नदारद
लोकल फुटबॉल लीग का पहला मैच डीएस मारंगबुरु बनाम पानी  टंकी फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना एवं अनुशासीत रहकर खेलेनी चाहिए. आप अपनी प्रतिभा के बल पर अपने राज्य व देश का नाम रौशन करें. इसके लिए खेल की नई-नई तकनीक एवं कड़ी मेहनत की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया. इस मौके पर आयोजनकर्त्ता डीबीसी क्लब के सदस्य पिटु यादव, स्वप्निल पटनायक, किशन सिंह, पंचदेव चौधरी समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही