Search

 
 
 

मनोहरपुर : वनविभाग व जिला पुलिस की टीम ने पेड़ों की अवैध कटाई करते लोगों को पकड़ा

 
Manoharpur(Ajay Singh) : वनविभाग को सूचना मिली कि मनोहरपुर कोयना वन प्रक्षेत्र बीट अंर्तगत गेंडूम सबबीट अंकुआ कंपार्टमेंट(35) आरक्षित वन क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की जा रही थी. इस संदर्भ में मंगलवार को वनप्रक्षेत्र में वनविभाग और जिला पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया. इस दौरान कुछ लोग पेड़ों की कटाई कर रहे थे. जिन्हें पुलिस ने रंगें हाथ पकड़ लिया. वनविभाग ने इन लोगों को अपनी कस्टडी में ले लिया है और इनसे पूछताछ कर रही हैं. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-dav-school-congratulates-guava-cells-cgm-bk-giri-on-becoming-ed/">नोवामुंडी

: गुवा सेल के सीजीएम बीके गिरी के ईडी बनने पर डीएवी स्कूल ने दी बधाई

पकड़े गए लोगों से हो रही है पूछताछ 

मनोहरपुर कोयना रेंज के रेंजर एके त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है. दोषियों पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा. वन अधिनियम के तहत मामला मामला दर्ज किया जाएगा. साथ ही वनों की सुरक्षा के लिए विभाग कटिबद्ध है. इस अभियान में मनोहरपुर कोयना रेंज के रेंजर एके त्रिपाठी, मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार,अन्य अधिकारी समेत वनरक्षी,एवं जिला पुलिस बल शामिल है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-gang-members-arrested-for-planning-robbery-weapons-recovered/">जमशेदपुर

: लूट की योजना बनाते हेते गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही