Search

 
 
 

मनोहरपुर : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा, संघ ने सीएम का जताया आभार

 
Manoharpur (Ajay Singh) : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने एवं उनकी विभिन्न मांगो को लेकर राज्य सरकार के द्वारा सहमति जताए जाने से आंगनबाड़ी कर्मियों में खुशी की लहर है. उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का मानदेय` अधिसूचना जारी होने की तिथि से 9500 रुपये एवं सहायिका को 4750 रुपये प्रतिमाह के साथ अनुकम्पा, पेंशन सहित अन्य मांगो को शामिल कर नियमावली को अंतिम सहमति झारखण्ड सरकार द्वारा दी गई है. इसे भी पढ़ें :  तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-pcc-road-started-crumbling-after-four-months-of-construction-resentment-among-villagers/">तांतनगर

: बनने के चार महीने बाद ही उखड़ने लगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश
इसके लिए आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रखंड अध्यक्ष अर्चना महतो एवं संघर्ष मंत्री मार्टिन मुर्मू ने विभागीय मंत्री जोबा माझी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एंव संघ-महासंघ के पदाधिकारियों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है. अर्चना महतो ने बताया की इस फैसले से लघु आंगनबाड़ी सेविका एवं बृहत् आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी बराबर मानदेय एंव अन्य सुविधा का लाभ मिलेगा और साथ ही उन्हें जल्द मानदेय का भुगतान होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही