Search

 
 
 

मनोहरपुर : पत्नी के प्रेमी को पति ने चाकू मारा, गंभीर

 
Manoharpur(Ajay Singh) : मंगलवार देर रात चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद राउरकेला रेफर कर दिया है. घायल युवक 27 वर्षीय कुंवर लोहार मनोहरपुर थाना अंर्तगत कोलपोटका पंचायत के ग्राम सिरका टोली खिजूरबेड़ा पुरनापानी का रहने वाला है. चाकूबाजी की घटना को लेकर घायल युवक कुंवर लोहार ने बताया कि उसके गांव बसंत तांती की पत्नी सुनीता तांती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. जो उनसे करीब दस साल बड़ी है. तथा एक साल से उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. जबकी सुनीता तीन बच्चों की मां है. दोनों के संबंध के बारे में सुनीता के पती को मालुम पड़ गया था. किंतु वह इस बात से अनजान था. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-van-carrying-children-to-school-overturned-near-kharkai-bridge/">आदित्यपुर

: बच्चों को स्कूल ले जा रहा वैन खरकई पुल के पास पलटा

घायल के बयान पर मामला दर्ज कर

घटना के दिन बसंत तांती ने उसे शाम को मनोहरपुर बाजार घुमने बुलाया. वहीं मनोहरपुर जाने के दौरान घर से थोड़ी दूर डैम के समीप बसंत तांती ने उस पर अचानक चाकू से वार कर दिया. उसके पेट में चाकू लगा है. तभी इस घटना के दौरान बसंत तांती की पत्नी सुनीता वहां पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल कुंवर लोहार को अपने पती से बचाने के लिए दोनों के बीच बचाव करने लगी. इस दौरान पति ने पत्नी सुनीता पर भी चाकू से वार कर दिया. इससे उसका हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया. चाकू बाजी की घटना को लेकर मनोहरपुर पुलिस गंभीर रूप से घायल कुंवर लोहार के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mnrega-ombudsman-accused-of-misbehaving-with-a-female-public-representative/">चाईबासा

: मनरेगा लोकपाल पर महिला जनप्रतिनिधि से अभद्र व्यवहार का करने का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही