Search

 
 
 

मनोहरपुर : यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए जन संघर्ष मोर्चा ने की बैठक

 
Manoharpur (Ajay singh) : कोरोना काल से बंद यात्री ट्रेनों के परिचालन को लेकर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. रविवार को आगे की रणनीति तय करने के लिए विश्राम कुजूर की अध्यक्षता में जनहित संघर्ष मोर्चा मनोहरपुर आनंदपुर प्रखंड की समीक्षा बैठक हुई. इसमें अभी तक लगभग 20 हजार ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त मांगपत्र जमा किया गया है. रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाने के पूर्व क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. वहीं क्षेत्र अंतर्गत मुखिया एवं मुंडा हस्ताक्षरयुक्त मांगपत्र जमा भी कर रहे हैं. यह जानकारी मोर्चा के प्रवक्ता अधिवक्ता सुशांत नायक ने दी. उन्होंने कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 19 अक्टूबर को डिवीजनल रेल प्रबंधक दक्षिणी पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल को मोर्चा प्रतिनिधिमंडल, मनोहरपुर में रेलवे से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर लिखित ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-youth-festival-program-organized-in-ks-college-on-october-14/">सरायकेला

: केएस कॉलेज में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 14 अक्टूबर को 
रेलवे प्रशासन से एक समय लिया जाएगा और उस समय के अंदर मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी और उचित आश्वासन नहीं मिला तो जनहित संघर्ष मोर्चा जनआंदोलन करेगी. ऐसा निर्णय बैठक में सभी ने मिल कर लिया है. बैठक में प्रमुख गुरबारी देवगन, प्रमुख दिलबर खाखा, अधिवक्ता महेंद्र जामुदा, अधिवक्ता सुशांत नायक, मुखिया अल्बीना कांडुलना, मुखिया सुमन देवी, मुखिया सेन्हा तोपनो, मुखिया सावन हेम्ब्रोम, पंचायत समिति सदस्य प्रकाश होनहागा, सुनीता कुमारी, सुदर्शन नायक, खुशबू गुप्ता, सुनील दास, डॉक्टर अशोक कुमार महतो, सुषमा तोपनो, शिलवंती सोय, उदय पूर्ति, रमेश रउतिया, नेपाल सिंह, नंद कुमार, रघुनाथ सिंह, मुंडा विश्राम तोपनो, मुंडा विल्सन भुइयां, मुंडा जगनंदन साय, मुंडा शंकर पाइक, जीवन खडायबुरु, समसोए लुगुन, जुनस लुगुन,सूरज दास, सन्नी लुगुन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही