Search

 
 
 

मनोहरपुर:  संत अगस्तिन महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 
Manoharpur (Ajay Singh): मनोहरपुर संत अगस्तिन महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के बच्चों ने एकांकी नाटक एवं गीत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया. इस मौके पर छात्र छात्राओं व प्रोफ़ेसरों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों से सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया. इसे भी पढ़ें: कैश">https://lagatar.in/cash-scandal-all-three-congress-mlas-got-conditional-permission-to-come-to-jharkhand/">कैश

कांडः कांग्रेस के तीनों विधायकों को सशर्त झारखंड आने की मिली अनुमति

प्राचार्य  ने गुरु शिष्य परंपरा की चर्चा की

महाविद्यालय के प्राचार्य नेहरूलाल महतो ने गुरु शिष्य परंपरा की चर्चा की और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी के बारे विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक आम शिक्षक से देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर आसीन हुए और उन्होंने अपनी क़ाबिलियत सिद्ध की. तभी से उनके जन्मदिन को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में सम्मानपूर्वक मनाया जाता है.

यह थे उपस्थित

समारोह की अध्यक्षता उप प्राचार्य अकुलचंद्र मल्लिक ने की. इस मौके पर प्रो. डॉ.साधेश्वरी महतो, सुरेंद्र चौधरी, प्रोमिला हैरेंज, बब्लू बेसरा, सानिया लकड़ा, लक्ष्मीनारायण महतो, सोनल भुइयां, ललिता महतो, ज्योति जोजो समेत महाविद्यालय के सहकर्मीगण एवं  छात्र छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-smriti-irani-launches-cats-national-campaign-knowledge-mission-on-teachers-day/">जमशेदपुर

: स्मृति ईरानी ने कैट के राष्ट्रीय अभियान नॉलेज मिशन को शिक्षक दिवस पर किया लॉन्च
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही