Search

 
 
 

मनोहरपुर : सागजुड़ी में अर्थिंग तार के चपेट में आने से एक मवेशी की मौत, एक गंभीर

 
Manoharpur (Ajay singh) : प्रखंड के सुदूरवर्ती सारंडा अंतर्गत सागजुड़ी में मंगलवार की सुबह हाईटेंशन बिजली अर्थिंग तार के चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई व एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक सोमरा गुड़िया दो मवेशियों से अपने गोड़ा खेत को जोतने में लगा हुआ था. तभी खेत में लगे हाईटेंशन बिजली पोल के समीप से गुजर रहे दोनों मवेशी अर्थिंग तार के चपेट में आ गए. जबकि किसान बाल-बाल बच गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sail-employees-will-now-have-to-wait-till-october-18-for-bonus/">किरीबुरू

: सेलकर्मियों को बोनस के लिये अब 18 अक्टूबर तक करना होगा इंतजार

मुखिया ने किसान को मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन 

वहीं, मवेशी की मौत से ग्रामीण गरीब किसान काफी आहत है. घटना की सूचना मिलने पर मकरंडा पंचायत की मुखिया रानी गुड़िया एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य संदीप गुड़िया ने घटनास्थल का दौरा किया. साथ ही उन्होंने मवेशी की मौत से आहत पीड़ित किसान को बिजली विभाग से क्षतिपूर्ती हेतु मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-chief-launched-an-awareness-campaign-to-stop-the-migration/">सरायकेला

: पलायन पर रोक लगाने के लिए मुखिया ने चलाया जागरुकता अभियान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही