Search

मनोहरपुर : गुचूडीह में बाइक के धक्के से एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Manoharpur(Ajay Singh) : मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. दुर्घटना में दूसरा युवक घायल हो गया है. दोनों युवक मनोहरपुर थाना अंर्तगत गुचूडीह गांव के रहने वाले है. 27 वर्षीय कैलाश कालिंदी उर्फ कालू एवं घायल 17 वर्षीय अभिनाष गोप उर्फ जेटया दोनों युवकों को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां स्थानीय चिकित्सकों ने जांच के उपरांत कैलाश कालिंदी को मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक रात में सड़क किनारे टहल रहे थे. तभी गुचूडीह गांव के समीप तेजरफ्तार बाईक सवार ने दोनों युवक को पीछे से धक्का मार दिया. इससे वहां टहल रहे दोनों युवक घायल हो गए. घटना के बाद तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दूर एक खेत में जा गिरी. बाइक सवार युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस शव को अपने कब्जे में कर आगे की कार्रवाई में जुटी. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-no-cleaning-of-drain-in-barajamda-problem-of-flood-will-arise-in-rain/">किरीबुरू

: बड़ाजामदा में नाले की नहीं हुई सफाई, बारिश में बाढ़ की समस्या होगी उत्पन्न
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp