Search

 
 
 

मनोहरपुर : पीएम नरेंद्र मोदी ऑन लाइन किया थर्ड रेल लाइन व वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर में निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को थर्ड रेल लाइन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. समारोह में सांसद गीता कोड़ा, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव एवं चक्रधरपुर रेल मंडल के आला अधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों का स्वागत कर किया गया. इस दौरान थर्ड रेल लाइन मनोहरपुर, राउरकेला, झारसुगड़ा, जामदा तक और पुरी-कोलकाता (हावड़ा) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया. उपस्थित लोगों ने टीवी के जरिये पीएम मोदी का ऑनलाइन उद्घाटन देखा. इस दौरान पीएम मोदी ने रेल से जुड़ी विभिन्न रेल परियोजनाओं के बारे जानकारी साझा की. कार्यक्रम के पूर्व स्थानीय सांसद गीता कोड़ा एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव व जयप्रकाश महतो को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Manoharpur-Gita-Koda.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रिजिजू">https://lagatar.in/opposition-targets-rijiju-for-taking-law-ministry-termed-him-as-failed-minister/">रिजिजू

से कानून मंत्रालय लिये जाने पर विपक्ष ने निशाना साधा, नाकाम मंत्री करार दिया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Manoharpur-Gita-Koda-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सभा में सांसद गीता कोड़ा व जिला उपाध्यक्ष रंजीत यादव और जिप सदस्य जयप्रकाश महतो ने स्थानीय रेल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से रेल प्रशासन को अवगत कराया. इस दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के बच्चों के अलावा स्काउट गाइड एवं सीकेपी रेल मंडल सांस्कृतिक संस्था द्वारा स्वच्छ भारत अभियान, देशभक्ति एवं रेल सुरक्षा से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रस्तुत किया गया. वहीं उद्घाटन समारोह में उपस्थित सीकेपी रेल मंडल के एडीआरएम ने लोगों को रेल परियोजनाओं के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी. मौके पर सांसद गीता कोड़ा, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, जिप सदस्य जयप्रकाश महतो, एडीआरएम विनय कुजूर, डीईएन सेंट्रल संतोष कुमार, डीएफएम अमृत्य बनर्जी, एसीएम बबन कुमार, रेलमंडल सांस्कृतिक संस्था प्रमुख राजीव शुक्ला, मनोहरपुर स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार,पीडब्लूआई विनय कुमार, आईओडब्लू राजेश कुमार, आरपीएफ ओसी योगेन्द्र कुमार समेत पंचायत जनप्रतिनिधिगण एवं सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे. वहीं मंच का संचालन रेल मंडल के डीएफएम अमृत्य बनर्जी ने किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Manoharpur-Gita-Koda-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही