Search

मनोहरपुर : अवैध महुआ शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस की छापामारी तेज

Manoharpur (Ajay Singh) : अवैध महुआ शराब भट्ठी कारोबारीयों के विरुद्ध दूसरे दिन सोमवार को भी मनोहरपुर पुलिस का छापामारी अभियान जारी रहा. मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत तरतरा गांव में कई घरों में छापेमारी की गई. छापामारी के दौरान अवैध रूप से चल रहे महुआ शराब भट्ठी को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-protest-against-the-closure-of-inter-studies-in-constituent-colleges-started/">धनबाद:

अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करने का विरोध शुरू
साथ ही महुआ देसी शराब में उपयोग होने वाले लगभग एक क्विंटल से अधिक अवैध महुआ जावा एवं करीब 15 लीटर तैयार महुवा देसी शराब नष्ट कर दिया गया. वहीं पुलिस की छापामारी के दौरान मौके से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस कार्रवाई से अवैध महुआ शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अवैध महुवा शराब भट्ठी कारोबारीयों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा. इस छापामारी अभियान में एएसआई जितेंद्र कुमार मिश्रा, हवलदार मनोज महतो, हवलदार श्याम हेंब्रोम समेत पुलिस बल मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp