Search

 
 
 

मनोहरपुर : नंदपुर के पंसस सुदर्शन नायक ने अनाथ भाइयों को दिया सूखा राशन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : प्रखंड के नंदपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य (पंसस) सुदर्शन नायक ने बुधवार को मनोहरपुर साईडिंग पुरनापानी के रहने वाले अनाथ नाबालिग दो भाइयों को सूखा राशन व आर्थिक सहयोग देने का काम किया है. साथ ही दोनों भाइयों को उन्होंने आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है. विदित हो कि दोनों भाइयों के माता-पिता काफी साल पहले ही स्वर्गवासी हो चुके हैं. जिसके बाद दोनों भाइयों की एकमात्र उनकी अविवाहित दीदी ही सहारा थी. माता-पिता के नहीं रहने से पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीनों भाई-बहन किसी तरह अपना गुजर बसर कर रहे थे. लेकिन नौ जून को उनकी दीदी ने भी बीमार रहने व आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इससे दोनों भाई अनाथ व बेसहारा हो गये. [caption id="attachment_371557" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/nandpur-pansas.jpg"

alt="" width="600" height="966" /> पंसस द्वारा दिया गया राशन.[/caption] इसे भी पढ़े : नक्सलियों">https://lagatar.in/nia-is-interrogating-abraham-tuti-who-supplied-explosives-to-naxalites/">नक्सलियों

को विस्फोटक सप्लाई करने वाले अब्राहम टूटी से NIA कर रही पूछताछ

चिराग श्री फाउंडेशन संस्था ने आगे आकर किया आर्थिक सहयोग 

ऐसे में दोनों अनाथ भाइयों को सहारा देने के लिए पिछले दिनों चाईबासा के चिराग श्री फाउंडेशन संस्था की संस्थापक नेहा निषाद एवं पंचायत जनप्रतिनिधि सुदर्शन नायक ने आगे आकर उन्हें आर्थिक सहयोग देते हुए सूखा राशन दिया और आगे भी अनाथ दोनों भाइयों की मदद का भरोसा दिलाया. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पंसस नायक ने सूखा राशन व आर्थिक सहयोग देकर एक सराहनीय कदम उठाया हैं, जो अन्य लोगों को भी उन दोनों की मदद करने के लिए प्रेरणा देने का एक संदेश देती है. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-electricity-will-be-disrupted-for-three-hours-today-in-many-areas/">चांडिल

: कई इलाकों में आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही