Search

 
 
 

मनोहरपुर : शहर में पागल कुत्तों का आतंक, दर्जनों लोग हुए शिकार

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों की भरमार हो गई है. इधर दो दिनों से पागल कुत्तों ने दर्जन भर से अधिक लोग शिकार हुए हैं. जिससे दूरदराज से मनोहरपुर शहर में बाजार करने आने वाले लोगों में चिंता बढ़ा दी है. पागल कुत्ते के शिकार मनोहरपुर, चिड़िया व आस-पास के अलावा अन्य शहरों से आने वाले दर्जनों लोग भी प्रभावित हुए हैं. पागल कुत्तों के भय से मनोहरपुर आने वाले आम लोग आतंकित हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-said-bjp-government-at-the-center-just-six-more-months-advised-bsf-work-with-impartiality/">ममता

ने कहा, केंद्र में भाजपा सरकार बस छह महीने और, बीएसएफ को दी सलाह, निष्पक्षता से काम करें

दो दिनों में दर्जनों लोग पहुंचे अस्पताल

बीते सोमवार और मंगलवार दो दिनों में मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पागल कुत्ते के काटने से दर्जनों घायल लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों ने पीड़ित व्यक्तियों का उपचार किया और रेविशपुर इंजेक्शन लगाए तथा अन्य जीवन रक्षक दवाएं दी. उपचार कर रहे चिकित्सकों ने पीड़ितों को सावधानी बरतने एवं समय पर अस्पताल आकर शेष इंजेक्शन लगाने को कहा है. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-married-women-wished-for-happiness-and-peace-by-worshiping-maa-vipadtarini/">बेरमो

: सुहागिन महिलाओं ने मां विपदतारिणी की पूजा कर सुख शांति की कामना की

पागल कुत्तों ने इन लोगों को अबतक बना चुके हैं अपना शिकार

सीमा दास (30) मनोहरपुर, कुंवारी केरकेट्टा (23) तिरला, सलोमी होनहागा (16) नंदपुर, जीतमनी भेंगरा (21) चिड़िया, सुखो धनवार (26) पुरनापानी, रीना जोजो (35) रायकेरा, जगन्नाथ दास (40) मनोहरपुर, राजेश ग्वाला (44) मनोहरपुर, कार्तिक राम (62) मनोहरपुर, बंका गोप (22) मनोहरपुर समेत दर्जन से भी अधिक लोग पागल कुत्ते के शिकार हो चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही