Search

 
 
 

मनोहरपुर : घाघरा पुलिया का निर्माण बारिश से पूर्व कराने का सहायक अभियंता से मुखिया ने लगाई गुहार

 
Manoharpur (Ajay Singh) : चक्रधरपुर अनुमंडल के ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से बन रहे मनोहरपुर-पोसैता मार्ग स्थित घाघरा पुलिया का निर्माण कार्य पिछले एक डेढ़ माह से बंद है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि उक्त पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुई तो दर्जनों गांव के लोगों को बारिश के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. पुलिया का निर्माण समय पर नहीं हुआ तो हजारों लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट जाएगा. फिलहाल अभी बारिश आने में दो तीन माह देरी है. विदित हो कि मनोहरपुर प्रखंड के ढिपा पंचायत अंतर्गत घाघरा पुलिया का निर्माण ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग है. निर्माण कार्य बंद रहने से स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति असंतोष देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-jgom-becomes-winner-in-bsl-inter-department-cricket-championship/">किरीबुरू

: बीएसएल इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट चैम्पियनशिप में जेजीओएम बनी विजेता

ग्रामीणों ने 20 मार्च तक विभाग को दिया समय

घाघरा पुलिया का निर्माण बारिश से पूर्व कराने के लिए ढिपा के मुखिया अशोक बंदा ने ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंता दुर्गा सोरेन से गुहार लगाई है. उन्होंने फिलहाल बंद पड़े उक्त पुलिया के निर्माण कार्य को शुरू करने और कार्य में तेजी लाने के लिए 20 मार्च तक का समय दिया है. अन्यथा ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. चूंकि आम लोगों के आवागमन के लिए उक्त पुलिया बहुत जरूरी है. अन्यथा बारिश के समय में दर्जनों गांव के लोगों का सम्पर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही