Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सप्लाई मजदूरों की मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर नेता की तबीयत बिगड़ी

Manoharpur (Ajay singh) : चिड़िया सेल के अधीन काम करने वाले सप्लाई मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर नेता नवल किशोर सिंह की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह सेल के सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक व प्रशासनिक) बिपिन खेश एवं सहायक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा.राजकुमार मौके पर पहुंचे और उनका हाल जाना. इसके साथ ही उनकी स्वास्थ्य जाँच की व उन्हें सेल अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दी, परंतु उन्होंने इंकार कर दिया.
इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-villagers-of-nuagram-submitted-memorandum-to-bdo-for-the-election-of-village-head/">घाटशिला

: ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए नुआग्राम के ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
15 जुलाई से 96 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे इंटक जोनल सेकेट्री नवल किशोर सिंह की स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ गई है. जिससे उन्हें उठने बैठने में भी दिक्कतें आ रही है. चूंकि, 96 घंटा का भूख हड़ताल की अवधी मंगलवार को समाप्त हो गई है. इस दौरान तीन बार स्थानीय सेल के सीजीएम कमल भास्कर से सप्लाई मजदूरों की वार्ता हुई जो विफल रही. सिर्फ स्थानीय मुद्दे जैसे क्वार्टर, सड़क एवं अन्य तीन बिंदुओं पर लिखित के बजाय मौखिक आश्वासन मिला. किंतु मजदूरों के प्रस्तावित पाँच मांगो पर खुल कर चर्चा नहीं हुई. वहीं भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर नेता नवल किशोर ने बताया कि यदी मजदूरों के हित में परिणाम नहीं निकला तो आगे इस रणनीति पर करो या मरो पर आंदोलन होगा.
 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही