Search

 
 
 

मनोहरपुर : वोटर कार्ड संसोधन कार्यशाला में बीएलओ व सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर के प्रखंड सभागार में नये वोटर कार्ड बनाने और उसमें संसोधन को लेकर सोमवार को बीएलओ व सुपरवाइजर को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण हेल्प डेक्स सेंटर के अभिजीत कुंडू ने बताया की पहले वोटर कार्ड गुम हो जाने से दुसरा वोटर कार्ड फॉर्म 6 भरकर बीएलओ बना देते थे. लेकिन अब वोटर कार्ड गुम हो जाने से नया बनाने के लिए एफआईआर कॉपी उसके साथ संलग्न करना जरुरी है. साथ ही सभी वोटरों को आधार कार्ड से जोड़ना है. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-buss-full-of-passengers-drowning-in-the-booming-giru-drain-got-out-with-the-help-of-tractor/">सोनुवा

: उफनाती गिरु नाले में डूबते-डूबते बची यात्रियों से भरी बस, ट्रैक्टर के सहारे निकाला गया

बीएलओ को अपने मोबाइल पर गरूड़ एप रखना जरुरी

सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे आपने-आपने मोबाइल फोन में गरूड़ एप्लिकेशन जरुर रखें और उसके जरिये मतदाता पहचान पत्र से संबंधित सभी तरह की त्रुटियों को सुधार करें व फॉर्म भरें. नए वोटर का कोई भी प्रमाण पत्र नहीं होने पर उनके आवेदन में मानकी मुंडा, स्थानीय मुखिया या वरिय पदाधिकारी से वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र लाने पर उनका वोटर कार्ड बन सकता है. बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रोजेक्टर के जरिये गरूड़ एप की की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-cyclist-dies-after-being-hit-by-max-pickup-villagers-jammed-the-road/">सोनुवा

: मैक्स पिकअप के चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मौके पर यह लोग रहे मौजूद

मौके पर बीडीओ हरि उरांव, बीपीआरओ राजेंद्र बाड़ा, कम्प्यूटर ऑपरेटर आनंद सुरीन, सुपरवाइजर सच्चीदानंद प्रसाद, सुरेश यादव, उमेश मोहंती, बीएलओ अर्चना महतो, जयवन्ती हेम्ब्रम, रंजना महतो, शर्मीला तिर्की समेत काफी संख्या में बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही